Begin typing your search above and press return to search.

CG ट्रांसफर न्यूज़: इस विभाग में कई बाबू बने अधिकारी, निलंबित महिला को फिर वहीं कर दिया पोस्ट, देखिये चार आदेश

CG Transfer News: नगरीय प्रशासन विभाग ने थोक के भाव में तबादला आदेश जारी किया है। स्थानांतरण आदेश पर नजर डालें तो कई बाबू को अधिकारी की कुर्सी सौंप दी है। निलंबित महिला अधिकारी को दोबारा उसी पोस्ट पर पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। देखें नगरीय प्रशासन विभाग का आदेश

CG ट्रांसफर न्यूज़: इस विभाग में कई बाबू बने अधिकारी, निलंबित महिला को फिर वहीं कर दिया पोस्ट, देखिये चार आदेश
X

फोटो: AI जेनरेटेड

By Ragib Asim

रायपुर 5 मार्च 2026। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश पर नजर डालें तो कृष्णकांत कुर्रे के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। निलंबन से बहाल करते हुए हुए प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छूरा में पदस्थ कर दिया है। जारी आदेश में लिखा है, इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर अलग से किया जायेगा।

निलंबन से बहाली और फिर मिली सीएमओ की कुर्सी

ममता चौधरी सहायक ग्रेड-02 को निलंबन से बहाल किया गया है। जारी आदेश में लिखा है, ममता चौधरी (मूलपद सहायक ग्रेड-02) को प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत लैलूंगा में पदस्थ किया गया है।

बाबू बने अधिकारी

जारी आदेश में लिखा है, राज्य शासन एतद्वारा छत्तीसगढ़ राज्य नगरपालिका (कार्यपालन) सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी 'ग' वर्ग (वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4300) के पद पर पदोन्नत करते हुए आदेश जारी दिनांक से सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है :-

शशि भूषण कुमार श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-02, विद्या सागर चौधरी, सहायक ग्रेड-02, मेहतरूराम साहू, सहायक ग्रेड-02, द्वारिका प्रसाद निषाद, मुख्य लिपिक/लेखापाल, रामावान प्रसाद नेताम, राजस्व उप निरीक्षक शशिकांत साहू मु.न.पा.. अधि. "क" वर्ग, सीमा बख्सी मु.न.पा. अधि. "ख" वर्ग, यमन देवांगन मु.न.पा. पुष्पा खलखो मु.न. पा.अधि. , पुनीत राम वर्मा मु.न.पा. अधि. "ग" वर्ग, दीपिका भगत मु.न. पा.अधि. "ग" वर्ग, मनोज कुमार कश्यप स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक प्रवीण उपाध्याय, विष्णु प्रसाद गहरवार स्वच्छता निरीक्षक, शुभम भक्तानी लेखापाल, भानुप्रताप राठौर राजस्व उप निरीक्षक, रामचंद्र यादव सहायक ग्रेड-2, आशीष कुमार कोर्राम (मूलपद-स.रा.नि.) प्र.मु.न.पा. अधि. न.पा.प. नारायणपुर सहायक राजस्व निरीक्षक न.पा.नि. जगदलपुर (मूल पद पर वापिस) ।

देखिये चार आदेश












Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story