Tet Protests: CG समेत देशभर के शिक्षक टेट के विरोध में हुए एकजुट, अप्रैल माह में होगा बड़ा आंदोलन... जानिए दिल्ली में हुई बैठक में क्या कुछ हुआ निर्णय

Tet Protests: टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन भवन में हुई। बैठक में तय हुआ कि अगामी अप्रैल माह में दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर के शिक्षक एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे।

Update: 2026-03-07 12:18 GMT

Tet Protests: रायपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन भवन में हुई। छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों के शिक्षक संगठन शामिल हुए।


मालूम हो कि 5 सितंबर को सुप्रिम कोर्ट के निर्णय अनुसार सभी शिक्षकों को टेट करने की अनिवार्यता रखी गई है। जिससे देश के 20 से 25 लाख शिक्षकों का भविष्य संकट में पढ़ गया है। इससे उद्वेलित व आक्रोशित होकर देश भर के शिक्षक एकजुट होकर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किए।


आज राष्ट्रीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार अगर आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की छूट अगर नहीं दी जाती हैं, तो अगामी अप्रैल माह में दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर के शिक्षक एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे।

शिक्षकों की बैठक

आज की बैठक में टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर शामिल होकर जानकारी दी हैं कि दिल्ली से लौटने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी शिक्षकों की बैठक ली जाएगी।

Tags:    

Similar News