CG Exam News: परीक्षा और शिक्षकों की ट्रेनिंग, शिक्षक संगठनों का फूटने लगा गुस्सा, टीचर्स एसोसिएशन ने ये कहा...

CG Exam News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में वार्षिक परीक्षाओं से ठीक पहले पंडरिया ब्लॉक में आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

Update: 2026-03-07 14:01 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

कवर्धा|07 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में वार्षिक परीक्षाओं से ठीक पहले पंडरिया ब्लॉक में आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इस प्रशिक्षण को तत्काल स्थगित करने की मांग करते हुए डीईओ को पत्र लिखा है। एसोसिएशन का कहना है कि परीक्षा के ठीक पहले शिक्षकों को ट्रेनिंग में भेजना विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को प्रभावित करेगा।

टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि शिक्षको की ट्रेनिंग से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रशिक्षण के समय को लेकर गंभीर आपत्ति है। DPI लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च से आठवीं की वार्षिक परीक्षा शुरू होने जा रही है। इस दौर में स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन की जरूरत विद्यालयों में होती है।

बता दें, पंडरिया विकासखंड में सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय के 111 शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 5 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित किया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि परीक्षा के ठीक पहले इस तरह का प्रशिक्षण आयोजित करना किसी भी नजरिये से व्यावहारिक नहीं है। इससे छात्रों की पढ़ाई और उनकी परीक्षा तैयारी प्रभावित हो सकती है।

टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ.रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने सवाल उठाया है, शिक्षक प्रशिक्षण शैक्षणिक सत्र के अंतिम चरण में क्यों आयोजित किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षा सत्र की शुरुआत 16 जून से होती है। ऐसे में जुलाई से जनवरी तक का समय शिक्षक प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त माना जाता है।

Tags:    

Similar News