CG Teacher Promotion: शिक्षक प्रमोशन, 55 सहायक शिक्षक बने प्रधान पाठक, DEO ने जारी किया आदेश...

CG Teacher Promotion: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। डीईओ ने 55 सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत किया हैं।

Update: 2026-03-11 08:36 GMT

CG Teacher Promotion: रायपुर। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एलबी को प्रमोशन का उपहार दिया हैं। सूची में 55 सहायक शिक्षक के नाम हैं, जिन्हें छानबीन समिति की अनुशंसा के बाद प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत किया गया है। नीचे देखें पूूरी सूची...



शिक्षा विभाग की शर्ते

1. पदोन्नति छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2003 एवं समय समय पर जारी निर्देशों में निहित प्रावधानों एवं उच्चतम/उच्च न्यायालय में पारित निर्णयों के अध्याधीन होगी।


2. उपरोक्त पदोन्नत शिक्षकों की वरिष्ठता की प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने उपरांत पदोन्नति आदेश दिनांक 10.03.2026 से मान्य होगी ।


3. पदोन्नत शिक्षकों के पदांकन की प्रकिया काउन्सिलिंग के माध्यम से की जावेगी जिसकी सूचना पृथक से जारी किया जायेगा। 

4. पदोन्नत शिक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच/आपराधिक प्रकरण किसी भी न्यायालय में प्रचलन में है, तो ऐसे शिक्षकों के लिए यह आदेश शून्य माना जायेगा।

5. पदोन्नति आदेश में यदि किसी सहायक शिक्षक की पदोन्नति त्रुटिपूर्ण हुई हो तो तदाशय का प्रतिवेदन संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी/संस्था प्रमुख द्वारा तत्काल इस कार्यालय को भेजा जाये, ताकि प्रकरण पर अग्रिम कार्यवाही किया जा सके।



 


 


Tags:    

Similar News