संविलियन पाने के बाद शिक्षाकर्मियों ने जताया मोहन मरकाम का आभार……संविलियन मंच के अध्यक्ष विवेक दुबे बोले….
रायपुर 8मार्च 2020। प्रदेश में संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मियों के संविलियन जश्न मनाने का सिलसिला जारी है क्योंकि सरकार ने उन्हें मुंहमांगी और बहुप्रतीक्षित सौगात दी है । 2 वर्ष से कम सेवा अवधि वाले शिक्षाकर्मियों के संपूर्ण संविलियन का निर्णय लेकर कांग्रेस ने 16000 शिक्षाकर्मी परिवार को सीधे-सीधे फायदा पहुंचाया है ।
संविलियन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे ने कहा की –
“संविलियन का निर्णय होने से पूर्व हमने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात किया था और उन्हें शिक्षाकर्मियों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए संविलियन के लिए सहयोग करने का निवेदन किया था , उन्होंने हमें भरोसा दिलाया था कि सरकार आप लोगों के विषय में अवश्य निर्णय लेगी आप केवल उन्हें थोड़ा सा बजट तक का समय दीजिए उनका वादा पूरा हुआ इसलिए अब हमारा फर्ज बनता है कि हम उनका आभार प्रकट करें और इसीलिए हमने उनसे मुलाकात करके उन्हें धन्यवाद अदा किया और उनसे सदैव सहयोग बनाए रखने के लिए आशीर्वाद मांगा, शिक्षाकर्मी और उनका परिवार कांग्रेस की सरकार और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का आभारी है ।