बाल-बाल बचे दर्जनों स्कूली बच्चे : … पिकनिक मनाने आये बच्चों के बस का ब्रेक हो गया फेल… बिना ब्रेक भागती रही सड़कों पर… कई किलोमीटर दूर पत्थर से टकारकर रोका गया बस को
धमतरी 12 जनवरी 2020। धमतरी में आज एक बड़ा हादसा टल गया। पिकनिक मनाने गये स्कूली बच्चों से भरी बस का ब्रेक फेल हो गया। जिस वक्त ब्रेक फेल हुआ, उस वक्त बस पूरी रफ्तार में थी। इधर बस का ब्रेक फेल होने की खबर पर बस में हड़कंप मच गया। बच्चों ने बस से ही चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। कई किलोमीटर इसी तरह से चलने के बाद आखिरकार ड्राइबर ने किसी तरह से बस की रफ्तार को काबू किया और पत्थर और पेड़ में गाड़ी की टिकाकर बस को रोकने में कामयाबी हासिल की।
जिस वक्त वक्त का ब्रेक फेल हुआ, उस वक्त बस में करीब 70 से 80 बच्चे सवार थे। सभी की सांसे अटकी थी, इधर बस रूकने के बाद बच्चों ने बसों की खिड़की से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचायी। घटना धमतरी के रूद्री इलाके का है। सूचना के बाद रूद्री पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और बस की खराबी को दूर कराकर आगे रवाना किया गया।
जानकारी के मुताबिक कवर्धा के एक निजी स्कूल के बच्चे बस में सवार होकर पिकनिक के लिए धमतरी के गंगरेल आये हुए थे, शाम के वक्त जब बस से वापस वो कवर्धा लौट रहे थे, तो उसी दौरान रास्ते में रूद्री इलाके में बस का ब्रेक फेल हो गया। खुशकिस्मति की बात ये रही कि हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ। हालांकि अगर बस नहीं रूकती तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।