देखें वीडियो: धोनी का दमदार स्वागत, गार्ड ने किया नमस्ते तो माही ने मिला लिया हाथ…

Update: 2020-03-02 12:30 GMT

नईदिल्ली 2 मार्च 2020। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का आगाज 29 मार्च से मुंबई में होने जा रहा है। ओपनिंग मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी और कोच ट्रेनिंग के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। इसी कडी़ में धोनी भी चेन्नई पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से धोनी के वेलकम का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी जब गाड़ी से उतरते हैं तो गेट पर खड़ा गार्ड उन्हें नमस्ते करता है। धोनी इस गार्ड की नमस्ते का जवाब गार्ड से हाथ मिलाकर देते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल खिताब पर चौथी बार अपना कब्जा जमाया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए 160 मैचों में 44.34 की औसत से 3858 रन बनाए हैं। धोनी 13वें सत्र से पहले अन्य खिलाड़ियों के साथ अब ट्रेनिंग शुरू करेंगे। धोनी एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू करेंगे। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने बताया था कि धोनी उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे, जबकि टीम का पूर्ण तैयारी शिविर 19 मार्च से शुरू होगा।

 

Tags:    

Similar News