डीजीपी-चीफ सेक्रेटरी का दिल्ली आने से इनकार…… गृह मंत्रालय ने शाम 5 बजे तक बुलाया था होम मिनिस्ट्री….. बताया – बहुत ज्यादा है कोरोना
कोलकाता 18 दिसंबर 2020। बंगाल के DGP, चीफ सेक्रेटरी ने दिल्ली आने से किया इंकार, कोरोना का दिया हवाला, गृह मंत्रालय ने किया था तलब. आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगाल दौरे के दौरान उन पर हमला हुआ था, जिसके बाद इन अधिकारियों को केंद्र ने तलब किया था।DGP और चीफ़ सेक्रेटरी को आज शाम 5 बजे तक गृह मंत्रालय दिल्ली में बुलाया गया था. बता दें कि ममता बनर्जी सरकार ने कोरोना का हवाला देकर इन दोनों अधिकारियों के दिल्ली आने में असमर्थता जताई. हालांकि, वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़ने के लिए तैयार हैं.
मालूम हो कि कल ही MHA ने बंगाल सरकार को दूसरी बार पत्र लिखकर तीन आईपीएस अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिल्ली भेजने को कहा था, जिस पर कोई जवाब नहीं मिला था. ऐसे में कहा जा रहा है कि यदि राज्य फिर से अधिकारियों को कार्यमुक्त करने से इनकार करता है, तो कानूनी राय ली जाएगी. इसके लिए IPS कैडर नियमों, 1954 के नियम 6 (1) का हवाला दिया गया है.
दरअसल गृह मंत्रालय ने जेपी नड्डा की 9 और 10 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में हुए रोड शो के दौरान पथराव और हमले में सुरक्षा चूक को लेकर पश्चिम बंगाल डीजीपी और चीफ़ सेक्रेटरी से जवाब-तलब किया था. बाद में उनको दिल्ली बुलाया गया, लेकिन राज्य सरकार ने उनको भेजने से इनकार कर दिया.फिर जब 3 IPS अधिकारियों को दिल्ली बुलाया तो फिर से राज्य सरकार ने इनकार कर दिया. ऐसे में इस मसले पर राज्य और केंद्र के बीच टकराव बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं.