Live: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पिछड़े, आतिशी-कपिल मिश्रा को कड़ी टक्कर…. जानें 12 VIP सीटों का हाल

Update: 2020-02-11 06:15 GMT

नईदिल्ली 11 फरवरी 2020. आप-भाजपा में फिलहाल कड़ी टक्कर दिख रही है। कई सीटों पर रुझान लगातार बदल रहा है। जानिए किस सीट पर कौन आगे है और कौन पीछे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से 1427 वोट से वहीं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6399 मतों से आगे हैं। इन्होंने पिछली बार 31583 मतों से जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस की अलका लांबा चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से आप के प्रह्लाद सिंह साहनी से 12,263 मतों से पीछे चल रही हैं।

दिल्ली की मॉडल टाउन सीट से भारतीय जनता पार्टी के कपिल मिश्रा काफी पिछड़ गए हैं। अभी तक दो राउंड की गिनती हुई है और कपिल मिश्रा करीब 4000 वोटों से पिछड़ रहे हैं। दो राउंड की गिनती की बाद AAP के अखिलेश पति त्रिपाठी को 10801 और कपिल मिश्रा को 6281 वोट मिले हैं। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और आम आदमी पार्टी के नेता राम निवास गोयल शाहदरा विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली की रजिंदर नगर विधानसभा सीट काफी हाई प्रोफाइल मानी जा रही है. यहां से आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा, बीजेपी से आरपी सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार रॉकी तुसीद मैदान में है. 2015 में यहां से आम आदमी पार्टी के वजेंद्र गर्ग विधायक चुने गए थे।

चांदनी चौक विधानसभा सीट से AAP प्रहलाद सिंह साहनी मैदान में उतरे हैं, जिनके खिलाफ बीजेपी से सुमन कुमार गुप्ता और कांग्रेस से अलका लांबा ताल ठोक रही हैं। पिछली बार अलका लांबा आप से और प्रहलाद सिंह साहनी ने कांग्रेस की ओर से यहां चुनाव लड़ा था और अलका चांदनी चौक से विधायक चुनी गई थीं।

AAP की आतिशी आगे चल रही हैं। कालकाजी विधानसभा सीट पर AAP से आतिशी मैदान में उतरी हैं। यहां से कांग्रेस से शिवानी चोपड़ा, जो कालकाजी से तीन बार विधायक रह चुके सुभाष चोपड़ा की बेटी हैं और बीजेपी से धरमबीर सिंह ताल ठोक रहे हैं।

शाहीनबाग वाली ओखला सीट पर भाजपा आगे,

शाहीनबाग वाली ओखला सीट पर भाजपा आगे है। वहां से भाजपा के ब्रह्मसिंह 194 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आप के अमानतुल्लाह खान हैं। पिछली बार इस सीट से अमानतुल्लाह को 64 हजार मतों से जीत मिली थी।

आप सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 51 वोटों से पीछे

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शकूरबस्ती से भाजपा के एस सी वत्स से 51 मतों से पीछे। भाजपा के तिलक राम गुप्ता त्रीनगर सीट से आप की प्रीति तोमर से 1300 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

सबसे ज्यादा मतों से भाजपा के जगदीश प्रधान आगे

मुस्तफाबाद से भाजपा के जगदीश प्रधान 18329 मतों से आगे हैं। यहां आप प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में प्रधान ने 6031 मतों से जीत हासिल की थी।

Tags:    

Similar News