Delhi Assembly Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत की ओर बीजेपी, यहां देखें चुनाव रिजल्ट का लाइव अपडेट
Delhi Assembly Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) भी कड़ी टक्कर दे रही है।
Delhi Assembly Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) भी कड़ी टक्कर दे रही है। दिल्ली की 70 सीटों में से बहुमत के लिए 36 सीटें जीतना जरूरी है।
शुरुआती रुझान: बीजेपी बहुमत के करीब
रुझानों के मुताबिक, बीजेपी ने 38 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि AAP 25 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाने में कामयाब रही है। पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस को इस बार कुछ उम्मीदें दिख रही हैं।
कौन आगे, कौन पीछे?
- जनकपुरी: AAP के प्रवीण कुमार आगे।
- करावल नगर: बीजेपी के कपिल मिश्रा आगे।
- किराड़ी: AAP के अनिल झा आगे।
- नई दिल्ली: AAP के प्रवेश वर्मा आगे।
- चांदनी चौक: बीजेपी के सतीश जैन आगे।
- दिल्ली कैंट: बीजेपी के भुवन तंवर आगे।
- सीलमपुर: AAP के जुबैर अहमद आगे।
- तिलक नगर: AAP के जरनैल सिंह आगे।
- बिजवासन: बीजेपी के कैलाश गहलोत आगे।
बड़े नेता पीछे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा, AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और आतिशी भी अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ रहे हैं।
Delhi Chunav Result 2025 Live : ओखला सीट से ‘आप’ के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान 23268 वोट से जीते
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान 23268 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से चुनाव आयोग की ओर से मीडिया को अभी 17 राउंड तक की मतगणना का परिणाम बताया गया है।
Delhi Chunav Result 2025 Live : पटेल नगर सीट पर बीजेपी की हार
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली की पटेल नगर सीट पर बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज कुमार आनंद को 53463 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश रत्न को 57512 वोट मिले हैं।
Delhi Chunav Result 2025 Live : ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हारे
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा की शिखा रॉय ने करीब 14 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें 3139 वोट से चुनाव हरा दिया है।
Delhi Chunav Result 2025 Live : ओखला सीट से AAP के अमानतुल्लाह खान आगे
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ओखला विधानसभा सीट पर राउंड 10 की मतगणना के बाद का हाल
अमानतुल्लाह खान (आप) : 47798
शिफा उर रहमान खान (एआईएमआईएम) : 27844
मनीष चौधरी (भाजपा) : 10179
अरीबा (कांग्रेस) : 8215
Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली कैंट में चली झाडू, AAP के वीरेंद्र कादियान 2029 वोट से चुनाव जीते
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली कैंट विधानसभा चुनाव में 8 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह कादियान करीब 2029 वोट से चुनाव जीत गए हैं।
वीरेंद्र सिंह कादियान (AAP) 22191
भुवन तंवर (BJP) 20162
प्रदीप कुमार उपमन्यु (Congress) 4252
Delhi Chunav Result 2025 Live : कालकाजी सीट से दिल्ली की CM आतिशी चुनाव जीतीं
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव जीत गई हैं।
Delhi Chunav Result 2025 Live : जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया भी चुनाव हारे
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : जंगपुरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को चुनाव हरा दिया है।
Delhi Chunav Result 2025 Live : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चुनाव हरा दिया है।
Shakur Basti Delhi Chunav Result 2025 Live : शकूर बस्ती सीट पर सत्येंद्र जैन की हार तय, 9 राउंड के बाद 18 हजार वोट से पीछे
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर 9 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार करनैल सिंह दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सत्येंद्र जैन के मुकाबले 18536 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां कुल 11 राउंड की मतगणना होगी।
करनैल सिंह BJP 47826
सत्येंद्र जैन AAP 29290
सतीश कुमार लूथरा Congress 5027
Greater Kailash Delhi Chunav Result 2025 Live : ग्रेटर कैलाश सीट पर सौरभ भारद्वाज भी पीछे
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर 8 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार शिखा रॉय आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज के मुकाबले 1003 वोट से आगे चल रही हैं। यहां कुल 14 राउंड की मतगणना होगी।
BJP 30025
AAP 29022
Congress 3903