दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC को लेकर बवाल : महिला पत्रकार से मारपीट, लेफ्ट-राइट आमने-सामने, DU में देर रात तक चला हंगामा
DU Protest News : दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी में शुक्रवार शाम यूजीसी नियमों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट और हाथापाई की घटना सामने आई है. इस मामले को लेकर लेफ्ट और राइट विंग के छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC को लेकर बवाल : महिला पत्रकार से मारपीट, लेफ्ट-राइट आमने-सामने, DU में देर रात तक चला हंगामा
DU Protest News : नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी में शुक्रवार की शाम छात्रों के बीच भारी हंगामा देखने को मिला. यूजीसी नियमों के समर्थन में लेफ्ट संगठनों के प्रदर्शन के दौरान माहौल तब बिगड़ गया, जब वहां कवरेज करने पहुंची एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट और हाथापाई की बात सामने आई. इस घटना ने छात्र संगठनों के बीच विवाद को और हवा देने का काम किया हैं.
दोनों संगठनों ने एक-दूसरे को घेरा
घटना के बाद से ही लेफ्ट और राइट विंग के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. वामपंथी संगठनों का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं सार्थक शर्मा ने महिला पत्रकार के साथ बदतमीजी की इसके उल्टा, एबीवीपी ने इन दावों को पूरी तरह नकार दिया है. एबीवीपी का कहना है कि पत्रकार के कुछ चुभते हुए सवालों से नाराज होकर लेफ्ट के ही छात्रों ने उनके साथ मारपीट की और अब खुद को बचाने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ रहे हैं.
दोषियों की डिग्री रद्द करने की उठी मांग
एबीवीपी नेता सार्थक शर्मा ने साफ कहा कि वीडियो फुटेज से सारा सच सामने आ जाएगा. उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि महिला सुरक्षा की बात करने वाले ही पत्रकार पर हाथ उठा रहे हैं. संगठन ने पुलिस में शिकायत दर्ज होने की बात कहते हुए मांग की है कि मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान की जाए और उनकी डिग्री तुरंत रद्द कर सख्त एक्शन लिया जाए.
पुलिस जांच और कैंपस का हाल
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. कैंपस में हंगामे के बाद से माहौल थोड़ा तनावपूर्ण है, हालांकि प्रशासन स्थिति के काबू में होने का दावा कर रहा है. अब पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे यह साफ हो सके कि आखिर इस शर्मनाक घटना के पीछे असली चेहरा किसका था.
कल यूपी में भी छात्रों ने UGC को लेकर जोरदार हंगामा किया था
उत्तर प्रदेश में कल छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा, जहाँ लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक भारी विरोध प्रदर्शन और हंगामा देखने को मिला. राजधानी लखनऊ में छात्र यूजीसी के नए नियमों और कैंपस में समानता के अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे. प्रदर्शन के दौरान जब छात्रों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने कई छात्र प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, जिससे परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.
वहीं प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के बाहर प्रतियोगी छात्रों ने मोर्चा खोल दिया. छात्र मुख्य रूप से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और रिजल्ट से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे थे. छात्रों का कहना है कि बार-बार नियमों में बदलाव और स्पष्ट जानकारी न मिलने से उनका भविष्य अधर में लटका है. पुलिस और प्रशासन की भारी मौजूदगी के बावजूद छात्रों ने घंटों तक नारेबाजी की.