CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, जनसुनवाई के दौरान हुई घटना..... जानिए अब कैसी हैं CM?
CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया है।
CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया है। आपको बता दें रेखा गुप्ता आज 20 सितंबर अपने कैंप ऑफिस में जनसुनवाई कर रही थीं इसी दौरान उन पर यह हमला कर दिया गया।
इस घटना के बाद वहां मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार भी कर लिया है। युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है। हालांकि अभी तक हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि सीएम आवास (CM Awas) पर बुधवार 20 अगस्त को सुबह जनसुनवाई चल रही थी। उसी वक्त एक व्यक्ति वहां आया, जोर से चिल्लाने लगा और उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद उसने गाली-गलौज भी की।
#WATCH जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला | मौके पर मौजूद अंजलि ने कहा, "यह बहुत गलत हुआ है। जनसुनवाई पर सबका हक है। अगर कोई बहरूपिया उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है...मैं वहीं थी...वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया।… pic.twitter.com/NZeDfuR4e5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2025
भाजपा ने ने क्या कहा?
दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री गुप्ता अपनी साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं, तभी उनको एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारा है। उन्होंने बताया कि हमले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ हो रही है। दिल्ली सरकार के मंंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार जनता के बीच जा रही हैं, जिससे राजनीतिक पार्टियां खफा हैं। उन्होंने इस हमले को राजनीतिक से प्रेरित साजिश करार दिया है।
#WATCH जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला | मौके पर मौजूद अंजलि ने कहा, "यह बहुत गलत हुआ है। जनसुनवाई पर सबका हक है। अगर कोई बहरूपिया उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है...मैं वहीं थी...वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया।… pic.twitter.com/NZeDfuR4e5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2025
कांग्रेस ने ने बोला हमला
दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष देवेंदर यादव ने इसे सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला बताया है, साथ ही महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करते हैं, और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है, लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?