BJP Candidates List: सनी देओल का पत्ता कटा, बीजेपी ने जारी की आठवीं सूंची, AAP से आए नेताओं को टिकट, देखें पूरी लिस्ट...

BJP Candidates List: पार्टी ने पंजाब में जलंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, गुरदासपुर से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ और पटियाला से परनीत कौर को चुनान मैदान में उतारा है।

Update: 2024-03-30 16:10 GMT

BJP Candidates List नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है। लिस्ट में पंजाब के 6 और ओडिशा से 3 उम्मीदवारों का नाम है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम लोकसभा सीट से देबाशीष धर और झारग्राम से प्रणत टुडू को चुनाव के मैदान में उतरा है। वहीं, गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद बॉलीवुड स्टार सनी देओल का नाम काट दिया गया है। उनके जगह दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार बनाया गया है। नीचे देखें लिस्ट...




पार्टी ने पंजाब में जलंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, गुरदासपुर से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ और पटियाला से परनीत कौर को चुनान मैदान में उतारा है। अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू अमृतसर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 411 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीँ, 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होगा।


 


 


Tags:    

Similar News