भारत से ज्यादा खुशहाल पाकिस्तान: इस देश के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा खुश, जाने वर्ल्ड हैपीनेस की सूची में भारत-पाक की रैंकिंग....

Pakistan is happier than India: पिछले साल की तुलना में भारत ने तरक्की तो की है लेकिन पाकिस्तान, यूक्रेन और नेपाल जैसे देश खुशहाली के मामले में आगे हैं, यह बात हैरान करने वाली है।

Update: 2024-03-21 12:22 GMT

नईदिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट में खुशहाल देशों की चौकाने वाली लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में सबसे खुशहाल देश फिनलैंड को बताया गया है। वहीं, इस सूची में भारत से ज्यादा खुशहाल पाकिस्तान को बताया गया है।

पिछले साल की तुलना में भारत ने तरक्की तो की है लेकिन पाकिस्तान, यूक्रेन और नेपाल जैसे देश खुशहाली के मामले में आगे हैं, यह बात हैरान करने वाली है। पिछले साल यानी 2022 की सूची में भारत का टैंक 136वां था। देशों की आय, वहां की स्वास्थ्य सुविधाएं, आजादी सहित कई मानकों पर खुशहाल देशों की यह सूची तैयार की गई है।

लिस्ट में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी, 20 सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं और क्रमशः 23वें और 24वें स्थान पर आ गए हैं। अमेरिका रैंकिंग में पिछले साल 16वें स्थान पर था। कोस्टा रिका और कुवैत ने 12वीं और 13वीं रैंकिंग के साथ शीर्ष 20 में अपनी जगह बनाई है। इस साल कनाडा 15वें स्थान पर रहा जबकि ब्रिटेन 20वें, जर्मनी 24वें और फ्रांस 27वें स्थान पर था। फिनलैंड दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार 7वीं बार पहला स्थान हासिल किया है। यहां 55 लाख की आबादी है। नीचे देखें लिस्ट...

दुनिया भर में 10 खुशहाल देश 

फिनलैंड

डेनमार्क

आइसलैंड

स्वीडन

इजराइल

नीदरलैंड

नॉर्वे

लक्समबर्ग

स्विट्जरलैंड

ऑस्ट्रेलिया

एशिया के 10 खुशहाल देश

सिंगापुर

ताइवान

जापान

दक्षिण कोरिया

फिलिपींस

वियतनाम

थाईलैंड

मलेशिया

चीन

मंगोलिया

143 देशों की सूची में अफगानिस्तान खुशहाल देशों की रैंकिंग में सबसे नीचे बना हुआ है जो 2020 में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद से लगातार मानवीय संकटों का सामना कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन 143 देशों की खुशहाली मापने के लिए 6 मानकों पर सवाल तैयार किए गए थे। इनमें संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की GDP, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन के आधार पर रैंकिंग की गई।

Tags:    

Similar News