दिल्ली LIVE : 1 बजे दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे CM भूपेश….साथ लौटेंगे सभी मंत्री व कई विधायक…. यूथ कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री….
रायपुर 28 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में ढ़ाई-ढ़ाई साल के एपिसोड का “द इंड” हो गया है। आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कैबिनेट के मंत्री भी साथ लौटेंगे। कई विधायकों के भी साथ रायपुर लौटने की जानकारी मिल रही है। आज मुख्यमंत्री भूपेश दोपहर बाद 1 बजे की फ्लाइट से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
इससे पहले आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूथ कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे और वहां राजीव गांधी की तस्वीर की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कैबिनेट मेंत्री रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत, मोहम्मद अकबर, गिरीश देवांगन सहित कई और नेता-मंत्री मौजूद थे।
इससे पहले कल देर शाम ढ़ाई-ढ़ाई साल के मुद्दे का राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने पटाक्षेप कर दिया। राहुल गांधी खुद ही अब छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। जहां वो बस्तर, सरगुजा सहित कुछ और संभाग में लंबा वक्त बितायेंगे। राहुल गांधी का 3 से 4 दिन का छत्तीसगढ़ दौरा अगले सप्ताह हो सकता है। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे का पूरा शेड्यूल सबके सामने बताया था। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राहुल गांधी के साथ बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, केसी बेणुगोपाल और प्रियंका गांधी भी मौजूद थी।