दिल्ली LIVE ब्रेकिंग : CM भूपेश और राहुल गांधी की बैठक को बीच में छोड़ प्रियंका गांधी निकली……उधर कई मंत्री सहित 53 विधायक AICC में जुटे
नयी दिल्ली 27 अगस्त 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राहुल गांधी की मुलाकात जारी है। करीब दो घंटे से ये बैठक चल रही है, इस बैठक पर पूरे देश की नजर है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल के साथ प्रभारी पीएल पुनिया और संगठन महामंत्री केसी बेणुगोपाल भी मौजूद हैं। हालांकि खबरें ये आयी है कि शाम 5 बजकर 40 मिनट पर प्रियंका गांधी बैठक को बीच में छोड़कर निकली। आपको बता दें कि आज ही दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हुए थे।
रवानगी के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें संगठन महामंत्री केसी बेणुगोपाल का मैसेज आया था, कि राहुल गांधी उनसे मिलना चाहते हैं। बेणुगोपाल के मैसेज के बाद ही भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचे थे। शाम चार बजे से ही राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बेणुगोपाल और पुनिया की बैठक चल रही थी। इस बैठक पर पूरे प्रदेश ही नहीं देश भर की नजर है। अभी इस बैठक में प्रियंका गांधी को छोड़कर अन्य सभी नेता मौजूद हैं।
ढ़ाई-ढ़ाई साल के मुद्दे पर ये बैठक कही जा रही थी। हालांकि खबरें ये भी आयी थी कि भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से भी मुलाकात के लिए वक्त मांगा था, लेकिन राहुल गांधी के बंगले पर बैठक के दौरान वो भी पहुंच गयी। बैठक में करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक वो मौजूद रही, हालांकि बीच बैठक से ही वो बाहर निकल गयी।
इधर कांग्रेस के 52 विधायक होटल से निकलकर अब AICC मुख्यालय पहुंच रहे हैं, जहां उनकी केसी बेणुगोपाल के साथ मुलाकात होगी। विधायक केसी बेणुगोपाल के साथ मिलकर भूपेश बघेल को समर्थन की बात कह सकते हैं। हो सकता है कि इस दौरान बेणुगोपाल की तरफ से राहुल गांधी की तरफ से बैठक में दिये गये निर्देश की भी जानकारी दे सकते हैं।