पूर्व मुख्य सचिव का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार…1980 बैच के IAS अधिकारी थे, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Update: 2020-11-05 06:09 GMT

रांची 5 नवंबर 2020. झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन हो गया. उन्होंने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली. बताया जाता है कि वे अपनी बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए थे. इसी दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन पर शोक व्यक्त किया है. वे 1980 बैच के आइएएस अधिकारी थे। चारा घोटाला मामले में सजल चक्रवर्ती भी आरोपित बनाए गए थे। वे अपने कार्यकाल के दौरान कई वजहों से चर्चा में रहे।

झारखंड के चर्चित आईएएस रहे सजल चक्रवर्ती अब हमारे बीच नहीं हैं. बताया जा रहा है कि अपनी बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में वे बेंगलुरु गए हुए थे. इसी दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. आपको बता दें कि संयुक्त बिहार के दौरान सजल चक्रवर्ती 1992 से 1995 के बीच चाईबासा के कलेक्टर थे.

सजल चक्रवर्ती ने आइएएस बनने से पहले पायलट की ट्रेनिंग ली थी। उनके पास एयरक्राफ्ट उड़ाने का लाइसेंस भी था। सजल झारखंड के गिने-चुने आइएएस अधिकारियों में से एक हैं, जो एयरक्राफ्ट उड़ाते थे। सजल चक्रवर्ती एयरफोर्स में जाना चाहते थे, लेकिन वे आइएएस बन गए। भारी-भरकम शरीर वाले सजल चक्रवर्ती चारा घोटाला मामले में पेशी के दौरान एक बार रांची में कोर्ट के बाहर गिर गए थे। इस दौरान उनका वजन 150 किलो था। जानवरों से प्‍यार करने वाले चक्रवर्ती ने पत्रकारिता की पढ़ाई भी की थी। उन्‍होंने अपने घर में कई जानवरों को पाल रखा था।

सजल चक्रवर्ती विवादों से भी जुड़े रहे. बहुचर्चित चारा घोटाला में सजा पा चुके सजल जमानत पर चल रहे थे. उन्हें घोटाले में संलिप्त पाया गया था. कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनायी थी. इस कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. वे कई बीमारियों से ग्रसित थे। वे ठीक से चल नहीं पाते थे। इन्‍होंने दो शादियां की थी। लेकिन दोनों से उनका तलाक हो गया था। उनके एक बड़े भाई थे, जो सेना में बड़े अफसर थे।

Tags:    

Similar News