सीएस मंडल 40 मिनट तक क्रूज से बांगो डेम का मुआयना किया, बांगो को छत्तीसगढ़ का नम्बर वन का टूरिज्म सेंटर बनाने की कवायद

Update: 2020-01-11 07:20 GMT
सीएस मंडल 40 मिनट तक क्रूज से बांगो डेम का मुआयना किया, बांगो को छत्तीसगढ़ का नम्बर वन का टूरिज्म सेंटर बनाने की कवायद
  • whatsapp icon

रायपुर, कोरबा, 11 जनवरी 2019। चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल आज धान खरीदी का जायजा लेने हेलिकाप्टर से कोरबा पहुंचे। उनके साथ सिकरेट्री फूड डा0 कमलप्रीत सिंह, सिकरेट्री टूरिज्म अंबलगन पी और एमडी मार्कफेड शम्मी आबिदी भी हैं। कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने हेलिपैड पर टीम मंडल की अगुवानी की।

Full View

कोरबा पहुंचने के बाद चीफ सिकरेट्री मंडल अधिकारियों के साथ बांगो डेम रवाना हो गए। वहां वे कू्रज पर सवार होकर डेम का मुआयना किया। इसमें मंडल के साथ कमलप्रीत सिंह, अंबलगन पी, शम्मी आबिदी, किरण कौशल समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी सवार हुए।

जाहिर है, सीएस बनने के बाद मंडल ने कोरबा के अपने पहले दौरे में ही बांगो पर फोकस किया था। उन्होंने सिकरेट्री टूरिज्म अंबलगन पी और कलेक्टर कोरबा किरण कौशल को इसे छत्तीसगढ़ का नम्बर वन टूरिज्म स्पॉट बनाने का टारगेट दिया है। सिकरेट्री और कलेक्टर इस मिशन में जुट भी गए हैं। सीएस का इस पर कितना फोकस है कि कोरबा पहुचने के बाद वे तुरंत बांगो डेम रवाना हो गए।

अफसरों का कहना है, कोरबा का बांगो डेम भोपाल के झील से न केवल बड़ा है बल्कि बेस्ट लोकशन है। लेकिन, इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। इसकी लंबाई इतनी अधिक है कि क्रूज से एक छोर से दूसरे छोर पर जाने में एक घंटा से अधिक समय लगता है। अफसरों का दावा है कि बांगो डेम छत्तीसगढ़ का ही नहीं, देश के टूरिज्म केंद्र के रूप में शुमार हो सकता है।

Tags:    

Similar News