आईपीएस ट्रांसफर: कई सीनियर IPS अफसरों का हुआ तबादला, किसे कहाँ भेजा गया, देखिये पूरी लिस्ट

Himachal Pradesh IPS Transfer: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को तबादलों का दिन रहा. आईएएस, आईएफएस और HAS समेत 17 अफसरों का तबादला हुआ. वहीँ, अब प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला किया है.

Update: 2026-03-25 05:15 GMT

इमेज- NPG

Himachal Pradesh IPS Transfers: 25 मार्च 2026, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को तबादलों का दिन रहा. आईएएस, आईएफएस और HAS समेत 17 अफसरों का तबादला हुआ. वहीँ, अब प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला किया है.

किन आईपीएस का तबादला हुआ 

चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति को लेकर मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा आदेश जारी किया गया ही. जिसके अनुसार, आईपीएस गुरुदेव चंद शर्मा, आईपीएस संजीव कुमार गांधी, आईपीएस अमित यादव और आईपीएस जहूर हैदर जैदी का ट्रांसफर हुआ है. 

 पोस्टिंग का इंतजार कर रहे आईजी आईपीएस जहूर हैदर जैदी (IPS Zahoor Haider Zaidi) को पुलिस अकादमी ट्रेनिंग एंड रिसर्च, शिमला के पद पर तैनात किया गया है.

2009 बैच के आईपीएस गुरुदेव चंद शर्मा (IPS Gurudev Chand Sharma) को लॉ एंड ऑर्डर का डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) नित्यक्त किया गया है. वो अबतक ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे विंग के DIG के पद पर तैनात थे.

पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 2012 बैच के आईपीएस संजीव कुमार गांधी (IPS Sanjeev Kumar Gandhi) को ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे शिमला का DIG बनाया गया है.

2019 बैच के आईपीएस अमित यादव (IPS Amit Yadav) को सकोह स्थित 2nd इंडियन रिजर्व बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है. 

देखिये लिस्ट 

 

आईपीएस का तबादला कैसे होता है?

आईपीएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि गृह विभाग से नोटशीट चलती है. होम सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईपीएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए गृह विभाग में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

 

Tags:    

Similar News