37 आईएएस-आईपीएस को बनाया गया ऑब्जर्वर, संभालेंगे 5 राज्यों में चुनाव की कमान, जानें कौन-कौन नाम हैं शामिल?

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त किये जा रहे हैं. 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है.

Update: 2026-03-18 03:58 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Assembly Election 2026: 18 मार्च 2026, पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त किये जा रहे हैं. 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है.

कितने आईएएस आईपीएस को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया

28 आईएएस, 9 आईपीएस को अलग अलग राज्यों में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गयी है. जो इलेक्शन में अहम भूमिका निभाएंगे  ये अधिकारी वोटिंग से लेकर वोटों की गिनती तक चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. ये बारीकी से चुनाव की मॉनिटरिंग करेंगे. ताकि किसी तरह की गड़बड़ न हो. 

किस आईएएस को कहाँ की जिम्मेदारी मिली है

पश्चिम बंगाल- 17 आईएएस और 3 आईपीएस

17 आईएएस और 3 आईपीएस अफसर को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मिली है.  आईएएस नवीन जैन, समित शर्मा, रवि जैन, आनंदी, कन्हैया लाल स्वामी, विश्व मोहन शर्मा, नकाते शिवप्रसाद , हरि मोहन मीणा, ओम प्रकाश कसेरा, टीकम चंद बोहरा, हिमांशु गुप्ता, नथमल डिडेल, सुरेश कुमार ओला, चिन्मयी गोपाल, हर्ष सावनसुखा, अशुतोष गुप्ता, रुकमणी रियार और आईपीएस रूपिंदर सिंह, दीपक कुमार, विकास कुमार पश्चिम बंगाल में ऑब्जर्वर बनाये गए हैं.

तमिलनाडु- 6 आईएएस और 2 आईपीएस 

तमिलनाडु में 6 आईएएस और 2 आईपीएस को ऑब्जर्वर बनाया गया है. आईएएस कृष्ण कुणाल, रवि कुमार सुरपुर, शुचि त्यागी, भारती दीक्षित, हरफूल सिंह यादव को ऑब्जर्वर बनाये गए हैं. वहीँ, आईपीएस लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार ऑब्जर्वर नियुक्त किये गए हैं.

केरल- 2 आईएएस और 2 आईपीएस 

केरल में 2 आईएएस और 2 आईपीएस को जिम्मेदारी मिली है. आईएएस अनुपमा जोरवाल, भंवर लाल और  आईपीएस विष्णु कांत परम ज्योति को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है.

पुडुचेरी- 1 आईएएस और 1 आईपीएस

पुडुचेरी में आईएस अजय असवाल और आईपीएस डॉ. प्रीति चंद्रा को ऑब्जर्वर बनाया गया है.

असम- 1 आईएएस और 1 आईपीएस

असम में आईएएस हिम्मत सिंह बरहठ और आईपीएस अंशुमान भोमिया को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी मिली है.





Tags:    

Similar News