थोक में IPS के तबादले! एक साथ 64 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदल गए 22 जिलों के SP, देखिये लिस्ट

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. राज्य की भजनलाल सरकार ने एक साथ 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. जिसमे 22 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल है. 22 जिलों के SP बदले गए हैं.

Update: 2026-03-14 06:00 GMT

इमेज- NPG

Rajasthan IPS Transfer: 14 मार्च 2026, राजस्थान में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. राज्य की भजनलाल सरकार ने एक साथ 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. जिसमे 22 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल है. 22 जिलों के SP बदले गए हैं. 

किस जिले के SP बदले

तबादले को लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार, 22 जिलों में नए SP नियुक्त किये गए हैं.   झुंझुनूं, जयपुर ग्रामीण, बाड़मेर, पाली, चूरू,हनुमानगढ़, बीकानेर, कोटपूतली-बहरोड़, फलौदी, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर ग्रामीण, करौली, सलूम्बर, सिरोही, बांसवाड़ा, बूंदी, भिवाड़ी, श्रीगंगानगर, राजसमंद, डीग, नागौर जिले में नए SP की नियुक्ति हुई है.   

आईपीएस योगेश यादव (IPS Yogesh Yadav) को एटीएस का डीआइजी बनाया गया है,

जयपुर ग्रामीण एसपी आईपीएस राशी डोगरा डुडी (IPS Rashi Dogra Dudi) को सीआइडी-सीबी में डीआइजी नियुक्त किया गया है.

आईपीएस अजय सिंह (IPS Ajay Singh) को जयपुर आयुक्तालय का अति. पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.

आईपीएस अनिल कुमार (IPS Anil Kumar) को पुलिस मुख्यालय का डीआइजी बनाया गया है.

आईपीएस विकास शर्मा (IPS Vikas Sharma) को कार्मिक विभाग के डीआइजी नियुक्त किया गया है. 

आईपीएस नरेन्द्र सिंह (IPS Narendra Singh) को जयपुर ग्रामीण का एसपी बनाया गया है.

आईपीएस सुधीर जोशी (IPS Sudhir Joshi) को झुंझुनूं जिले का एसपी नियुक्त किया गया है.

आईपीएस संजीव नैन (IPS Sanjeev Nain) को जोधपुर का एसपी बनाया गया है.

ये रही आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट 

 

 

आईपीएस का तबादला कैसे होता है?

आईपीएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि गृह विभाग से नोटशीट चलती है. होम सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईपीएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए गृह विभाग में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

Tags:    

Similar News