आईएएस ट्रांसफर: एक साथ 25 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, देखिये लिस्ट

Maharashtra IAS Transfer: महाराष्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. गुरुवार को एक साथ 25 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है. कई सीनियर अफसरों को इधर से उधर किया गया है.

Update: 2026-04-03 03:41 GMT

इमेज- NPG

Maharashtra IAS Transfers: 3 अप्रैल 2026, महाराष्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. गुरुवार को एक साथ 25 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है. कई सीनियर अफसरों को इधर से उधर किया गया है. तबादले को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. जिसके अनुसार, कई निगम के म्युनिसिपल कमिश्नर बदले गए हैं. चलिए जानते हैं किसे क्या जिम्मेदारी मिली है.

किसे किया जिम्मेदारी मिली

एनिमल हसबैंड्री के कमिश्नर आईएएस प्रवीण कुमार देवरे को बुलढाणा का कलेक्टर बनाया गया है.

नागपुर में MGNREGS के कमिश्नर आईएएस भरत बस्तेवाड़ का लातूर का कलेक्टर बनाया गया है.

MIDC के जॉइंट CEO आईएएस विजय राठौड़ को कोल्हापुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

चंद्रपुर के कलेक्टर आईएएस विनय गौड़ा जी सी को छत्रपति संभाजी नगर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

सोलापुर के कलेक्टर आईएएस कुमार आशीर्वाद को नागपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

आईएएस वसुमना पंत को चंद्रपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है.

कोल्हापुर ज़िला परिषद के CEO आईएएस कार्तिकेयन एस को सोलापुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है.

आईएएस अंजलि शर्मा को जालना के म्युनिसिपल कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली है.

छत्रपति संभाजी नगर के म्युनिसिपल कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस जी श्रीकांत को जल जीवन मिशन का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनाया गया है.

आईएएस दिलीप स्वामी को महाराष्ट्र स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है.

आईएएस दीपक सिंगला को नागपुर  MGNREGS का कमिश्नर बनाया गया है. वर्तमान में वो पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) में एडिशनल कमिश्नर हैं.

कोल्हापुर म्युनिसिपल कमिश्नर आईएएस मंजुलेक्ष्मी को PMRDA का एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है.

कैसे होता है आईएएस का तबादला

आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

Tags:    

Similar News