चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल! हटाए गए कोलकाता DGP और पुलिस कमिश्नर, मुख्य सचिव और गृह सचिव भी बदले गए, देखिये लिस्ट
West Bengal Transfer News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 होने वाला है. चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गयी है. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे. चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है. राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव. डीजीपी, आईजी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के तबादले किये हैं.
इमेज- NPG
West Bengal Transfer News: 16 मार्च 2026, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 होने वाला है. चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गयी है. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे. चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है. राज्य के डीजीपी और पुलिस कमिश्नर का तबादला हुआ है.
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव. डीजीपी, आईजी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के तबादले किये हैं. सभी अफसर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ख़ास अफसर हैं. इन अफ़सरो की जगह नहीं अफसरों की तैनाती की गयी है. तो चलिए जानते है किस अफसर को हटाकर किसकी नियुक्ति की गयी है.
किन अफसरों की हुई नियुक्ति
पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव आईएएस नंदिनी चक्रवर्ती (IAS Nandini Chakraborty) को पद से हटाया गया है उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस दुष्यंत नारियाला को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है.
गृह सचिव आईएएस जगदीश प्रसाद मीणा (IAS Jagdish Prasad Meena) की जगह 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संगमित्रा घोष को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है.
1992 बैच के आईपीएस सिद्ध नाथ गुप्ता (IPS Siddh Nath Gupta) को पश्चिम बंगाल का नया कार्यवाहक DGP एवं IGP बनाया गया है.
1996 बैच के आईपीएस अजय कुमार नंद (IPS Ajay Kumar Nand) को कोलकाता पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है.
आईपीएस अजय मुकुंद रानाडे (IPS officer Ajay Mukund Ranade) को कानून-व्यवस्था का ADG बनाया गया है.
आईपीएस नटराजन रमेश (IPS Natarajan Ramesh) को सुधारात्मक सेवा का DG बनाया गया है.
देखिये लिस्ट