पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, विजिलेंस DGP समेत कई सीनियर IPS का हुआ तबादला, जानिए किसे कहाँ तैनात किया गया है?
Punjab IPS Transfers: पंजाब में लगातार प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है. सोमवार को जहाँ IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था. ठीक उसके बाद पुलिस विभाग में भी बदलाव किया गया. पंजाब सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है.
इमेज- NPG
Punjab IPS Transfers: 7 अप्रैल 2026, पंजाब में लगातार प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है. सोमवार को जहाँ IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था. ठीक उसके बाद पुलिस विभाग में भी बदलाव किया गया. पंजाब सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है.
6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
तबादले को लेकर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा आदेश जारी किया गया है. जारी आधिकारिक आर्डर के अनुसार, कई विभाग में डीजीपी बदले गए हैं. सीनियर आईपीएस डॉ. शरद सत्य चौहान, पीके सिन्हा, गुरमीत सिंह चौहान का तबादला हुआ है.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली
- 1992 बैच के आईपीएस डॉ. शरद सत्य चौहान (IPS Dr. Sharad Satya Chauhan) को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का डीजीपी नियुक्त किया गया है.
- आईपीएस पीके सिन्हा (IPS PK Sinha) को लॉ एंड ऑर्डर का ओएसडी बनाया गया है, साथ ही 1 मई 2026 से स्पेशल डीजीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
- 1994 बैच के आईपीएस राम सिंह (IPS Ram Singh) को वर्तमान पद के साथ स्पेशल डीजीपी-कम-कमांडेंट जनरल, पंजाब होम गार्ड्स एवं डायरेक्टर, सिविल डिफेंस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वर्तमान में वो स्पेशल डीजीपी, टेक्निकल सपोर्ट सर्विसेज के पद पर तैनात है.
- आईपीएस अरुण पाल सिंह (IPS Arun Pal Singh) को प्रबंध निदेशक, पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, SAS नगर के पद पर तैनात किया गया है. साथ ही एडीजीपी, जेल का प्रभार दिया गया है.
- आईपीएस गुरमीत सिंह चौहान (IPS Gurmeet Singh Chauhan) को डीआईजी (AGTF) पद से हटाकर प्रतीक्षा में रखा गया है.
- आईपीएस आरके जायसवाल (IPS RK Jaiswal) को उनके वर्तमान पदों के साथ ADGP जेल, पंजाब, चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
देखिये आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट
आईपीएस का तबादला कैसे होता है?
आईपीएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि गृह विभाग से नोटशीट चलती है. होम सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईपीएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए गृह विभाग में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.