आईएएस ट्रांसफर: ओडिशा में एक साथ 13 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखिये लिस्ट
Odisha IAS Transfer News: ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला हुआ है. एक साथ 13 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं.
इमेज- NPG
Odisha IAS Transfer News: 13 मार्च 2026, ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला हुआ है. एक साथ 13 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. साथ ही कई सीनियर अफसरों के जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.
कितने आईएएस का ट्रांसफर हुआ है
तबादले और नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके अनुसार, आईएएस प्रथमेश अरविंद राजेशिरके, आईएएस सोमेश कुमार उपाध्याय, आईएएस स्मृति रंजन प्रधान, आईएएस मनीष अग्रवाल, आईएएस अकवरम सस्या रेड्डी और सौम्यरंजन प्रधान का ट्रांसफर हुआ है.
किस आईएएस को क्या जिम्मेदारी मिली है
आईएएस प्रथमेश अरविंद राजेशिर्के (IAS Prathamesh Arvind Rajeshirke) को मलकानगिरी का कलेक्टर बनाया गया है.
मलकानगिरी के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस सोमेश कुमार उपाध्याय (IAS Somesh Kumar Upadhyay) को वस्त्र एवं हथकरघा निदेशक नियुक्त किया गया है
आईएएस स्मृति रंजन प्रधान (IAS Smriti Ranjan Pradhan) को ओडिशा लघु उद्योग निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है साथ ही ‘स्टार्टअप ओडिशा’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है.
आईएएस अकवरम सस्या रेड्डी (IAS Akavaram Sasya Reddy) को ब्रह्मपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है.
आईएएस अक्षय पिल्ले (IAS Akshay Pillay) को पारादीप का अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) बनाया गया है.
आईएएस मनीष अग्रवाल (IAS Manish Agarwal) को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है
किन आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर
कैसे होता है आईएएस का तबादला
आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.