आईएएस ट्रांसफर: IAS समेत 17 अधिकारियों का हुआ तबादला, किसे क्या जिम्मेदारी मिली, यहाँ देखिये पूरी लिस्ट

Transfer News 2026: हिमाचल प्रदेश में एक साथ आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं. सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर कूल 17 अफसरों का तबादला हुआ है.

Update: 2026-03-25 03:46 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Himachal Pradesh Transfer News: 25 मार्च 2026, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. मंगलवार देर शाम सरकार ने एक साथ आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं. सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर कूल 17 अफसरों का तबादला हुआ है. 

किन अफसरों का हुआ ट्रांसफर 

तबादले और नियुक्ति को लेकर कार्मिक विभाग के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने अधिसूचना जारी कर दी गयी है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ, एक आईएफएस और आठ एचएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. 

आईएएस अधिकारी संदीप कुमार (IAS officer Sandeep Kumar) को कांगड़ा का डिविजनल कमिश्नर बनाया गया है. 

आईएएस दुनी चंद राणा (IAS Duni Chand Rana) को HPMC का एमडी नियुक्त किया गया है साथ ही एग्रो इंडस्ट्री और एग्रो इंडंस्ट्री पैकेजिंग एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के निदेशक आईएएस राम कुमार गौतम (IAS Ram Kumar Gautam) को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

आईएएस कुमुद सिंह (IAS Kumud Singh) को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का निदेशक बनाया गया है.

आईएएस विनय सिंह (IAS Vinay Singh) को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है.

आईएएस मनीष कुमार (IAS Manish Kumar) को शिमला डिवीजन का सेटलमेंट ऑफिसर बनाया गया है.



 




 


कैसे होता है आईएएस का तबादला

आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.


Tags:    

Similar News