आईएएस ट्रांसफर: आधी रात 25 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, कई विभाग के सेक्रेटरी और कमिश्नर बदले, देखिये पूरी लिस्ट
Rajasthan IAS Transfer: गुरुवार 19 मार्च की आधी रात राजस्थान की भजनलाल सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है. एक साथ 25 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
इमेज- NPG
20 मार्च 2026, राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. गुरुवार 19 मार्च की आधी रात राजस्थान की भजनलाल सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है. एक साथ 25 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
किन अफसरों का हुआ तबादला
तबादले और नियुक्ति को लेकर लिस्ट जारी किया गया है. जिसके अनुसार, कई विभाग के सचिव, कमिश्नर और आयुक्त बदले गए हैं. ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन विभाग, खान एवं पेट्रोलियम विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग समेत कई विभाग में बदलाव हुआ है.
आईएएस अखिल अरोड़ा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर नियुक्त किया है.
आईएएस अपर्णा अरोड़ा को खान एवं पेट्रोलियम विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है.
आईएएस श्रेया गुहा को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है.
आईएएस प्रवीण गुप्ता को सार्वजनिक निर्माण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. साथ ही युवा मामले एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
आईएएस आलोक गुप्ता को नगरीय विकास एवं आवासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है.
आईएएस निखिल कुमार को प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
आईएएस राजेश कुमार यादव को स्कूल शिक्षा एवं पंचायतीराज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है.
देखिये लिस्ट
कैसे होता है आईएएस का तबादला
आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.