Begin typing your search above and press return to search.

आईएएस ट्रांसफर: एक साथ 23 IAS अधिकारियों का तबादला, कई सीनियर ऑफिसर इधर से उधर, देखिये लिस्ट

Haryana IAS Transfer: हरियाणा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला हुआ है. एक साथ 23 अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. कई सीनियर आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है.

Haryana IAS Transfer
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

IAS Transfer: 19 मार्च 2026, हरियाणा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला हुआ है. एक साथ 23 अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. कई सीनियर आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है.

किन अफसरों का हुआ तबादला

तबादले को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, कई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बदले गए हैं.आईएएस जी अनुपमा, ऐस विजेंद्र कुमार, आईएएस डॉ राजा शेखर वुंडरू, आईएएस पंकज अग्रवाल, आईएएस साकेत कुमार और मोना श्रीनिवास का तबादला किया गया है.

आईएएस जी अनुपमा को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है.

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस साकेत कुमार कोव को विकास एवं पंचायत विभाग का आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है.

आईएएस मोना श्रीनिवास को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर बनाया गया है.

आईएएस डॉ राजा शेखर वुंडरू को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता की जिम्मेदारी के साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है.

आईएएस विजेंद्र कुमार को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रस्तावित हरियाणा आय संवर्धन बोर्ड का अधिकारी विशेष बनाया गया है.

आईएएस पंकज अग्रवाल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है साथ ही खनन एवं भूविज्ञान विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार रहेगा.

देखिये लिस्ट



कैसे होता है आईएएस का तबादला

आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story