आईएएस पोस्टिंग: 21 ट्रेनी आईएएस अफसरों को मिली पोस्टिंग, सभी को अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखिए लिस्ट

UP IAS Posting: उत्तर प्रदेश के 2025 बैच के 21 ट्रेनी आईएएस अफसरों को पोस्टिंग मिली है. सभी को अलग अलग जिलों में तैनात किया गया है. सभी असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे.

Update: 2026-04-08 03:38 GMT

इमेज-AI

UP IAS Posting: 8 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती देने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के नए अफसरों की तैनाती की गयी है. 2025 बैच के 21 ट्रेनी आईएएस अफसरों को पोस्टिंग मिली है. सभी को अलग अलग जिलों में तैनात किया गया है. 

21 ट्रेनी आईएएस अफसरों को मिली पोस्टिंग 

इस सम्बन्ध में मंगलवार को यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी द्वारा पत्र जारी किया गया है. जिसके अनुसार, 21 ट्रेनी आईएएस अफसरों आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बस्ती, समेत 21 जिलों में पोस्टिंग मिली है.

मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से साल- 2025 बैच की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सभी अफसर 17 अप्रैल को ज्वाइन करेंगे. ये सभी असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

किसे कहाँ भेजा गया 

आईएएस शक्ति दुबे- मुरादाबाद

आईएएस कोमल पुनिया- इटावा

आदित्य विक्रम अग्रवाल- अयोध्या

मयंक त्रिपाठी - कुशीनगर

हेमन्त- आगरा

रिया सैनी- वाराणसी

संस्कृति त्रिवेदी- हरदोई

शिवांश सुभाष जगाडे - बलरामपुर

शिवम सिंह- प्रयागराज

सलोनी गौतम- मथुरा

सिद्धार्थ सिंह- आजमगढ

लखनऊ- श्वेता

रेखा सियाक- बांदा

आयुष जायसवाल- अलीगढ

अपूर्वा सिंह- बस्ती

आयुष सैनी- झांसी

मुकुल खण्डेलवाल- गोरखपुर

थनीगैयारासन टी- अम्बेडकर नगर

सन्दीप कुमार- कानपुर नगर

रामभोश सरन- सहारनपुर

वियांशु शेखर झा- बाराबंकी 

देखिये लिस्ट 



 


Tags:    

Similar News