IAS Transfer: एक साथ 15 IAS अधिकारियों का तबादला, अजय कुमार को मिली CMO की जिम्मेदारी, देखिये लिस्ट
Haryana IAS Transfer News: हरियाणा सरकार ने 15 अधिकारियों का तबादला किया है. गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. आईएएस अजय कुमार सीएम के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाये गए हैं.
इमेज- NPG
Haryana IAS Transfer News: 9 अप्रैल 2026, हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. हरियाणा सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया गया है. 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है.
15 अधिकारियों का तबादला
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए. जारी आदेश के अनुसार, गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. आईएएस अजय कुमार सीएम के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाये गए हैं.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली
- गुरुग्राम के डीसी आईएएस अजय कुमार (IAS Ajay Kumar) को सीएम का डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.
- आईएएस उत्तम सिंह (IAS Uttam Singh) को गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर नियुक्त गया है.
- सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव आईएएस पंकज अग्रवाल (IAS Pankaj Agarwal) को वास्तुकला विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है.
- आईएएस साकेत कुमार (IAS Saket Kumar)को अभिलेखागार विभाग में आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है. वो मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव का पद पर तैनात थे.
- रोहतक के नगर निगम आयुक्त और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) प्रशासक आईएएस आनंद कुमार शर्मा (IAS Anand Kumar Sharma) को करनाल का DC बनाया गया है.
- आईएएस पंकज अग्रवाल (IAS Pankaj Agarwal) को प्रिंसिपल सेक्रेटरी आर्किटेक्चर विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
- आईएएस अनुराग अग्रवाल (IAS Anurag Agarwal) को इरीगेशन एंड वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट का एसीएस बनाया गया है.
यहाँ देखिये पूरी लिस्ट