Surguja News: तांत्रिक ने की 13 लाख की ठगी...गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर लगाया चूना, नगद और गहने लेकर हुआ फरार

Gada Sona Nikalne Ke Nam Par Thagi: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रित ने किसान से 13 लाख की ठगी की है। तांत्रिक ने गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर इस ठगी (Gada Sona Nikalne Ke Nam Par Thagi) की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और तांत्रिक की तलाश शुरु कर दी है।

Update: 2025-12-29 09:41 GMT

Surguja News

Gada Sona Nikalne Ke Nam Par Thagi: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रित ने किसान से 13 लाख की ठगी की है। तांत्रिक ने गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर इस ठगी (Gada Sona Nikalne Ke Nam Par Thagi) की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और तांत्रिक की तलाश शुरु कर दी है। 

गड़ा सोना निकालने के नाम पर ठगी

यह पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। यहां एक किसान गड़ा सोना निकालने के लालच में ठगी का शिकार हो गया। दरअसल, तांत्रित ने उसे 13 लाख रूपए का चूना लगा  दिया। किसान को झांसा देकर तांत्रिक नगद और गहने लेकर फरार हो गया। वहीं अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

घर के आंगन में गड्ढा खोदकर किया गुमराह

सेदम गांव में रहने वाले  महेंद्र सिंह पैकरा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 5 अक्टूर को उसके घर में एक तांत्रिक आया था, जिसने अपना नाम सूरज तिवारी बताया था। इस दौरान उसने उसके घर में गड़ा सोना निकालने का झांसा दिया। इसके बाद तांत्रित ने उसके घर के आंगन में गड्ढा खोदा और उसमें पांच नारियल डाल दिए। साथ ही घर वालों को सुबह शाम दिया जलाने को कहा। इतना ही नहीं इसके बाद तांत्रित ने उसे झांसा दिया कि 13 लाख रूपए के बदले वह एक दवा देगा, जिससे गड़ा सोना बाहर निकल आएगा।

मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस  

तांत्रिक ने महेंद्र सिंह को 13 लाख लेकर रायपुर बुलाया और उससे पैसे के साथ ही सोने की कान की बाली और पायल भी ले लिए। इसके बाद उसने घर जाकर गड्ढा में दवा को छिड़कने को कहा। दवा छिड़कने के ढाई महीने बाद भी जब सोना नहीं निकला और तांत्रित भी नहीं आया तो उसे अपने साथ हुए ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद महेंद्र सिंह थाने में  इसकी शिकायत की। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।                     

Tags:    

Similar News