Sukma News: होली मनाने के बाद नहाने उतरे तीन दोस्त नदी में डूबे, बैंक कैशियर की मौत

Sukma News: छत्तीसगढ़ में होली मनाने के बाद नहाने उतरे तीन दोस्त की पानी में डूब गए। वहीं, इस घटना में बैंक कैशियर की डूबने से मौत हो गई।

Update: 2026-03-05 09:18 GMT

Sukma News: सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में होली मनाने के बाद नहाने उतरे तीन दोस्त नदी में डूब गए। घटना में एक की डूबने से मौत हो गई। वहीं, दो युवकों को गहरे पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। तीनों दोस्त होली मनाने के बाद नहाने के लिए नदी पहुंचे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा ब्लाॅक की यह घटना है। कोंटा स्थित एसबीआई शाखा में पदस्थ कर्मचारी होली खेलने के बाद नहाने के लिए 4 मार्च की दोपहर आसीरगुडा के पास सबरी नदी पहुंचे थे। इस दौरान तीनों दोस्त नहाने के लिए नदी में उतरे और पानी के तेज बहाव में डूबने लगे।

ग्रामीणों ने जब तीनों को डूबते देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान दो युवकों को बचा लिया गया, लेकिन बैंक कैशियर साईनाथ की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने कैशियर की लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। साथ ही मृतक कैशियर के दोस्तों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News