बेटे ने किया पिता का मर्डर: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जानिए आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम

जमीन बेचने के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Update: 2026-03-09 11:24 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

लखनऊ 09 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। सोमवार को जमीन बेचने के विवाद में उसने अपने पिता को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह पूरा मामला मोहनलालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

क्या है पूरा मामला ? 

मोहनलालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के खुजेहटा गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कलयूगी बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि जमीन बेचने को लेकर उपजा विवाद था। पिता की हत्या कर आरोपी बेटा फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। 

आखिर क्या रही हत्या की वजह ?   

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रामकरण (45) के रूप में हुई है, जो कि मोहनलालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के खुजेहटा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि रामकरण का अपने 17 साल के नाबालिग बेटे के साथ जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन यानी की सोमवार को भी दोनो के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। 

कैसे की पिता की हत्या ? 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि रामकरण के बेटे ने उसपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी वहां पहुंचे तब तक रामकरण की मौत हो चुकी थी। वहीं उसका बेटा मौके से भाग निकला। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।   

हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?

भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।                                                                                      

Tags:    

Similar News