3 बेटियों के साथ मां ने दी जान: 70 फीट गहरे कुएं में लगाई छलांग, जानिए आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम
नूंह में मां ने अपनी तीन बच्चियों के साथ आत्महत्या कर ली है। 70 फीट गहरे कुएं में कूदकर ये आत्मघाती कदम उठाया है।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
नूंह 09 मार्च 2026, हरियाणा के नूंह में सोमवार को महिला ने तीन बेटियों संग कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में तीन बच्चियों समेत महिला की मौत हो गई है, जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह पूरा मामला फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के बदोपुर गांव में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंम मच गया, जब एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में तीन बच्चियों समेत महिला की मौत हो गई है, जिनकी लाश भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
70 फीट गहरे कुएं में लगाई छलांग
जानकारी के मुताबिक, बदोपुर गांव में रहने वाली सहिला (28) सोमवार दोपहर अपनी तीन बेटियों अक्सा (7),सानोफिया और 6 महीने की बच्ची के साथ गांव के कुएं के पास पहुंची और देखते ही देखते बच्चियों के साथ 70 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। आसपास के ग्रामीणों ने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फिर रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया।
क्या संभावना जताई गई ?
रेस्क्यू ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए, लेकिन एक बच्ची और महिला का कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में मां-बेटी की तलाश में घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तब जाकर कहीं उनके भी शव बरामद कर लिए गए। बताया जा रहा है कि सहिला पति शाहिद से विवाद के कारण अपने मायके में रह रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि 8 मार्च की शाम को शाहिद घर आया था और दोनों के बीच विवाद हुआ था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पड़ोसियों के बयान दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी का कहना है कि 3 बच्चियों समेत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल अफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया गया है। महिला ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
संपादकीय सलाह:
अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।
24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):
Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)
Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)
Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)
Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)
Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)
मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):
It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)
Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)
