Begin typing your search above and press return to search.

पत्नी की हत्या कर पति ने दी जान: होली मनाकर लौटे थे घर, प्लांट के अंदर इस हालत में मिली दोनों की लाश

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।

Meerut Sucide Case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

मेरठ 08 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश में मेरठ के पानी ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार को पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में स्थित मोदीपुरम फेस वन प्लांट में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पति-पत्नी की लाश पानी ट्रीटमेंट प्लांट के कमरे में पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। दोनों ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसका खुलासा नहीं हुआ है।

होली मनाकर लौटे थे पति-पत्नी

जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रदीप यादव (35) मूल रूप से हरदोई जिले का रहने वाला था और पत्नी मधु यादव (30) और बेटा यश (10) के साथ मोदीपुरम में किराए के मकान में रहता था। यहीं रहकर वो मोदीपुरम फेस वन प्लांट में ऑपरेटर का काम करता था। 6 मार्च को हरदोई से होली का त्योहार मनाकर लौटा था और 7 मार्च को काम पर गया था।

जांच में जुटी पुलिस

7 मार्च की शाम 6 जब प्रदीप का साथी रामचरण उसे खोजते हुए पानी ट्रीटमेंट प्लांट के कमरे में पहुंचा, तो प्रदीप फांसी से लटका था और उसकी पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरु कर दी।

संपादकीय सलाह:

अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।

24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):

Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)

Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)

Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)

Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)

Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)

मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):

It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)

Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story