Maharajganj Crime: SSB जवान पत्नी सरहद पर तैनात, इधर पति ने 2 मासूम बेटों की हत्या कर दी जान
महराजगंज में बच्चों की हत्या कर पिता ने आत्महत्या कर ली है। रविवार सुबह तीनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
महराजगंज 08 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दो बच्चों की हत्या कर पिता ने आत्महत्या कर ली है। रविवार सुबह तीनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आत्महत्या के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला नौतनवा थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरी घटना ?
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो बच्चों समेत पिता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। शुरुआती जांच में आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
कैसे हुआ खुलासा ?
जानकारी के मुताबिक, मृतक नौतनवा कस्बे में किराए के मकान में दो बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। वहीं उसकी पत्नी सशस्त्र सीमा बल (SSB) में तैनात है। रविवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने महिला SSB को इसकी जानकारी दी। किसी तरह से पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। दोनों बच्चों के शव खिड़की में फांसी के फंदे में लटके मिले और युवक का शव छत के कुंडे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
जांच के बाद होगा मामले का खुलासा
सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। तीनों बाप बेटे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह के कारण आत्मघाती कदम उठाने की वजह सामने आई है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
संपादकीय सलाह:
अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।
24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):
Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)
Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)
Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)
Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)
Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)
मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):
It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)
Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)
