Shiv Sahu Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ का महाठग शिव साहू गिरफ्तार: 3 महीने से दे रहा था पुलिस को चकमा, पढ़ि‍ये...महज 23 वर्षीय इस बढ़ई के बेटे के रातों- रात अरबपति बनने की पूरी कहानी

Chhattisgarh: करीब 3 महीने से पुलिस को चकमा दे रहे ठग शिव साहू और उसके 5 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महज 23 साल का शिव साहू एक गरीब बढ़ई का बेटा है, लेकिन वह रातों-रात अरबपति बन गया। पढ़ि‍ये... सरसींवा के रायकोना गांव के रहने वाले इस ठग की पूरी कहानी...

Update: 2024-06-19 08:13 GMT

Shiv Sahu: रायपुर। सरसींवा पुलिस ने अंतत: ठग शिव साहू को गिरफ्तार कर लिया है। शिव करीब 3 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने रायपुर और बिलासपुर में दबिश देकर शिव और उसके 5 साथियों सूर्यकांत साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू और भागवत साहू भी गिरफ्तार कर लिया है। शिवा करीब 2 करोड़ 26 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।

शिव करीब 4 महीने पहले चर्चा में आया था। महंगी-महंगी गाड़ी के साथ ही बेहिसाब खर्च की वजह से चर्चा में आए शिव के खिलाफ कुछ लोगों मार्च पुलिस में शिकायत की थी। इसके आधार पर सरसींवा पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया, लेकिन लोगों के हंगामा और दबाव के बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद से शिव लगातार फरार चल रहा था।

जानिए कौन है करोड़पति शिवा साहू

सारंगढ़ जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र के रायकोना का रहने वाला है शिवा साहू। शिवा के पिता टीकाराम साहू खेती किसानी के साथ साथ गांव में ही बढ़ई का काम करते थे, बेटे के करोड़पति बनने से पहले उनका परिवार साधारण लोगों की तरह ही जीवन जीता था, लेकिन जब से बेटा करोड़पति बना तब से परिवार के लोगों का रहन सहन बदल गया। बेटे के करोड़पति बनने के बाद पिता ने भी खेती किसानी और बढ़ई का काम छोड़कर बेटे के कामों में हाथ बटाना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि बेटे ने करोड़ों रुपए की महंगी बाइक और मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी कार खरीदी है। साथ ही उसके पास कई ट्रेक्टर और जेसीबी भी है। साधारण परिवार का शिवा कुछ ही महीनों में करोड़पति कैसे बना ये हर कोई जानना चाहता है। शिवा के करोड़पति बनने के संबंध में गांव के ग्रामीण भी कुछ नहीं बताते है। शिवा ने रायपुर, बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में करोड़ों के मकान और प्लाट खरीदकर रखा है।

सोशल मीडिया की वजह से आया चर्चा में

सोशल मीडिया में रायकोना गांव और शिवा साहू का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में शिवा और उसके पास रखी करोड़ों की बाइक व कार को दिखाया गया था। वीडियो में दावा किया जा रहा था कि इस गांव के हर घर में लोगों के पास महंगी महंगी गाड़ी है। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर ही शिवा के खिलाफ सारंगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की। बताया जाता है कि शिवा गांव के लोगों का पैसा डबल करने के नाम से उनसे रकम लेता था और उन्हें 30 फीसदी ब्याज के साथ डबल कर पैसे वापस करता था। शिवा की चमक-दमक को देखकर रायकोना के लोग उस पर जान छिड़कते हैं। वह इलाके के लिए रोल मॉडल बन गया। अब सभी के मन में यह सवाल है कि एक साधारण लड़का अचानक कैसे अरबपति बन गया। उसकी करतूतों का खुलासा थाने में आई एक शिकायत के बाद हुआ है।

Tags:    

Similar News