Raipur News: गर्लफ्रेंड को लेकर चाकूबाजी, एक युवक ने दूसरे को मारा चाकू, गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेमिका को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बड़ा कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से बेदम वार कर दिया।

Update: 2026-02-19 09:12 GMT

Raipur News: रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्रेमिका को लेकर दो युवकों में हुये विवाद के दौरान चाकूबाजी हो गई। एक युवक ने दूसरे युवक पर हमला कर दिया। घटना में गंभीर हालत में जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानिए पूरा मामला

यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। बीते मंगलवार को आजाद चौक निवासी अजय साहू सिल्लूबाड़ी शिवनगर से गुजर रहा था, इसी दौरान वहां मौजूद राहुल यादव दिखा। दोनों एक दूसरे से किसी युवती को लेकर विवाद करने लगे।

दोनों के बीच देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि राहुल यादव ने अपने पास रखे चाकू को निकाल कर अजय साहू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में अजय जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी राहुल मौके से फरार हो गया। चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आजाद नगर पुलिस को दी और गंभीर हालत में अजय को अस्पताल में भर्ती कराया। आजाद नगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। साथ ही घटना में शामिल चाकू को भी बरामद कर लिया है।

युवती को लेकर हुआ विवाद 

बताया जा रहा है कि किसी युवती से दोनों युवकों का परिचय है। एक युवक युवती को प्रेमी है। दोनों के बीच में युवती को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और राहुल यादव ने अजय साहू पर हमला कर दिया।

घटना में गंभीर रूप से घायल अजय साहू का उपचार जारी है। डाॅक्टरों ने अजय की स्थिति स्थिर बताई है। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है। पुलिस फिलहाल मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News