Raipur News: डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गर्भवती से मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने, FIR दर्ज
Raipur News: राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू करने वाली संस्था की आड़ में चार माह की गर्भवती से मारपीट करने का मामला सामने आया है...
Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू करने वाली संस्था की आड़ में चार माह की गर्भवती से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांटागांव इलाके का है जहां 4 माह की गर्भवती पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल से डॉग रेस्क्यू करने वाली संस्था की आड़ में किरण आहूजा अपने सहयोगियों के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल व कुत्ता चोरी कर ली। इस मामले की शिकायत पिछले सप्ताह पुलिस को की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को नजर-अंदाज किया।
इसी बीच सोशल मीडिया पर किरण घनश्याम आहूजा व उसके साथियों के द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीँ, स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधी अपनी संस्था की आड़ में आम जनता से मारपीट, गाली–गलौज करते हुए बेखौफ अपराध को अंजाम देते है। मामला थाने पहुंचने पर अपनी संस्था का हवाला देते हुए बचने का प्रयास करते हैं। शहर के अलग–अलग इलाकों में ऐसी ही संस्था को संचालित करते है, जहां डॉग रेस्क्यू करने के नाम पर दादागिरी कर आम नागरिक से मारपीट करते है।
वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी किरण घनश्याम आहूजा फरार है, जिसकी पतासाजी पुलिस टीम कर रही है, किसी भी वक्त किरण व उसके साथियों की गिरफ्तार कर लिया जायेगा। देखें वीडियो...