Raipur Murder News: रायपुर में खून की होली: हुड़दंगियों से हुआ विवाद, चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

रायपुर में हुड़दंगियों ने खून की होली खेली है। यहां एक युवक की मामूली विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

Update: 2026-03-05 04:15 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

रायपुर 05 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को रंगों की होली उस वक्त खून की होली में बदल गई, जब हुड़दंगियों ने एक युवक को चाकूओं से गोदकर मार डाला। वहीं उसके दो दोस्तों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामूली विवाद के बाद हत्या की इस  वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है 

क्या है पूरा मामला ?   

आरंग के वार्ड क्रमांक 2 के साहू पारा में हत्या से सनसनी फैल गई। दोस्तों के साथ होली मनाने निकले युवक को हुड़दंगियों ने चाकूओं से गोदकर मार डाला। मामूली विवाद के बाद उन्होंने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं उसके दो दोस्त अपनी जान बचाने में कामयाब रहे वरना उन्हें भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ता। 

कैसे और क्यों हुई हत्या ?   

बताया जा रहा है कि नीरज लोधी (18) आरंग के रामनगर चौक में रहता था। 4 मार्च को नीरज अपने दो दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए बाइक से निकला था। वार्ड क्रमांक 2 के साहू पारा में पहुंचते ही उसका विवाद हुड़दंगियों से हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हुड़दंगियों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। 

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

वहीं उसके दो दोस्तों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई वरना उन्हें भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता था। नीरज के दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?

भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News