Raipur Crime News: रायपुर में रईसजादों ने होली से पहले लोगों को किया परेशान, कार में सवार होकर राहगीरों पर फेंका पानी वाला गुब्बारा...

Raipur Crime News: रायपुर में कार में सवार होकर राहगीरों पर पानी वाला गुब्बारा फेंकते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की शिकायत मिलते ही पुलिस वाहन को जब्त किया और चालक के विरूद्ध कार्रवाई की...

Update: 2026-03-03 12:24 GMT

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर में होली से पहले राहगीरों को परेशान करते हुए रईसजादों का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कार सवार लोगों ने राहगीरों पर पानी वाले गुब्बारे फेंके। इधर, जैसे ही वीडियो की शिकायत पुलिस को हुई तो कार्रवाई करते हुये कार को जब्त किया गया है। साथ की कार चालक के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 2 मार्च को गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में चारपाहिया वाहन में सवार होकर कुछ लड़कों के द्वारा राहगीरों को परेशान किया जा रहा था। कार सवार लोगों के द्वारा गुढ़ियारी क्षेत्र के भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले रास्ते में राहगीरों पर पानी वाले गुब्बरे फेंके गए। रईसजादों की हरकतों से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान होते रहे। इसी दौरान घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गुढ़ियारी पुलिस के संज्ञान में जैसे ही यह शिकायत पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया। पुलिस ने धारा 281 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए कार की पहचान की।

पुलिस जांच में पता चला कि कार देवपुरी निवासी विजय कुकरेजा की है। पुलिस ने कार को जब्त किया और कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस मामले में संबंधितों के खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। नीचे देखें वीडियो

Tags:    

Similar News