रायगढ़ अफीम खेती:: अफीम की खेती खुलासा: 2.5 करोड़ का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार... जानिए SSP ने क्या कुछ कहा...

Raigarh opium cultivation: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अफीम की खेती मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Update: 2026-03-21 07:40 GMT

Raigarh opium cultivation: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बलरामपुर जिले के बाद रायगढ़ में भी 20 मार्च को पुलिस ने अफीम की खेती का खुलासा किया। पुलिस की टीम ने 60,326 नग अफीम के पौधे जब्त किए, जिसकी कुल कीमत 2.5 करोड़ है। थाना तमनार के ग्राम आमाघाट में अफीम की खेती मामले में तमनार पुलिस ने कल रात आरोपी मार्शल संगा के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

जानकारी के अनुसार 19-20 मार्च की रात्रि तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमाघाट खर्राघाट भैर नाला किनारे में स्थित भूमि पर मार्शल संगा के द्वारा अवैध अफीम की खेती किया गया है। 

एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना प्रभारी पूंजीपथरा, लैलूंगा को भी स्टाफ के साथ मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा 20 मार्च को ही ग्राम आमाघाट जाकर रेड कार्रवाई किया गया। इस दौरान खेत में काम करने वाले दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये, एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मार्शल संगा 40 वर्ष निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड का रहने वाला बताया। मौके पर दो खेतों में अफीम का फसल लगा हुआ मिला।

मार्शल संगा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इस खेती के संबंध में उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है तथा उसके साथ जिला खूंटी झारखण्ड के रहने वाले इमानवेल भेंगरा व सीप्रियन भेंगरा को अपने साथ लेकर आया था और उन लोगों के मदद से अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे थे।

मौके पर मौजूद एफएसएल की टीम के द्वारा परीक्षण कर फसल के पौधे को अफीम होना पाया गाया। राजस्व विभाग की टीम के द्वारा फसल लगे जमीन के संबंध में जानकारी ली गई, जिनके द्वारा बताया गया उपरोक्त जमीन 5 खसरा में विभाजित है, (1) 462/3 विराज, प्रवीण, उर्मिला, सुलोचना (2) 462/2 केलो परियोजना (3) 462/1 महंत पिता चमरा, अश्विनी (4) 462/4 दयानंद पिता धरमदेव एवं (5) 462/5 हेमंत कुमार पिता धरमदेव के नाम से अंकित जमीन है। मौके पर अफीम पौधे 60,326 नग व वजन 2877 किलोग्राम पाया गया।

पूछताछ के दौरान मार्शल संगा ने बताया कि फसल से निकाले गये अफीम को छुपाकर अपने घर में रखना बताया, जिसके आधार पर उसके ससुराल आमाघाट में जाकर चेक किया गया, तब इसके द्वारा एक पॉलिथीन में अफीम निकालकर पेश किया। जिसका वजन 3.02 किलोग्राम (कीमत 15 लाख 10 हजार रूपये) पाया गया।

मामले में आरोपी मार्शल संगा, इमानवेल भेंगरा व सीप्रियन भेंगरा के विरूद्ध अपराध कमांक 59/2026 धारा 8 (बी), 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है, इसी कड़ी में यह कार्यवाही की गई है, मामले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मिलने के सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है”

नाम गिरफ्तार आरोपी 

मार्शल संगा पिता मिखएल संगा जाति मुण्डा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम आमाघाट थाना तमनार जिला रायगढ़

फरार आरोपी

इमानवेल भेंगरा व सीप्रियन भेंगरा, झारखंड

जब्त मादक पदार्थ 

अफीम पौधे 60,326 नग एवं वजन 2,877 किलोग्राम कीमती करीब 1 करोड 90

लाख एवं अफीम वजन 3.02 किलोग्राम 15 लाख 10 हजार

कीमत

2 करोड 5 लाख, 10 हजार रूपये ।

Similar News