Raigarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्क्रैप से भरे 9 वाहन पकड़ाए, 1.10 करोड़ का माल भी जब्त
Raigarh News: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये अवैध स्क्रैप से भरे 9 वाहनों को पकड़़ा। जब्त वाहनों में 140 टन स्क्रैप था। पुलिस ने इस कार्रवाई मेें करीब 50 लाख का स्क्रैब समेत 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध स्क्रैप के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने ओडिशा से कबाड़ लोड कर रायगढ़ आ रहे 9 वाहनों को पकड़ा। जब्त वाहनों से करीब 140 टन अवैध स्क्रैप पुलिस ने जब्त किया है। अवैध स्क्रैप की कीमत 50 लाख और वाहनों समेत कुल 1.60 करोड़ बताई जा रही है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से ट्रक, माजदा और पिकअप वाहनों में अवैध स्क्रैप लोड कर रायगढ़ जिले लाया जा रहा है। इस सूचना पर SSP शशि मोहन सिंह ने साइबर, कोतवाली व जूटमिल पुलिस को तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस की टीम ने गढ़उमरिया-ओडिशा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर ट्रकों को पकड़ा गया। वाहन में 85 टन स्क्रैप था। इधर, कोतवाली और साइबर थाना पुलिस ने उर्दना के पास नाकेबंदी कर 6 वाहनों को रुकवाया। वाहनों में 54 टन स्क्रैप लोड था। वाहन चालकों से स्क्रैप संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो आरोपियों के द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया।
पूछताछ में चालकों ने बताया कि स्क्रैप को ओडिशा से रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा और गेरवानी ले जा रहे थे। थाना कोतवाली और जूटमिल पुलिस ने वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) (bnss) व धारा 303(2) (bnss) के तहत कार्रवाई की। पुलिस द्वारा 5 ट्रक, 3 माजदा और 1 पिकअप को जब्त किया गया। वाहनों में कुल 139.5 टन अवैध स्क्रैप मिला।
जूटमिल थाना की कार्रवाई
CG-13 BH 8185 (25 टन), CG-13 BA 3342 में (30 टन) CG-07 में (30 टन) अवैध कबाड़ मिला।
कोतवाली थाना की कार्रवाई
कोतवाली और साइबर थाने की टीम द्वारा 6 वाहनों को पकड़ा गया, जिसमें माजदा वाहन CG 13 AP 2652 (5 टन), 10 चक्का ट्रक OR 09 L 0175 (30 टन), पिकअप CG 13 AR 5783 (1.5 टन), माजदा वाहन OD 15 V 7853 (6 टन्), माजदा वाहन CG 13 AR 7550 (8 टन्), टाटा 14 चक्का OD 15 H 9541 (22 टन) को पकड़ा गया। इन गाड़ियों में भी स्क्रैप लोड था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर ASP अनिल सोनी व CSP मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना साइबर-कोतवाली और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मीडिया को बताया “ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के संग्रहण और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चोरी या अवैध संपत्ति के परिवहन में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।”
पकड़े गए आरोपियों का नाम
युधिष्ठिर दास, अम्बाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा
मोहनलाल सारथी, रेगड़ा रायगढ़
राणा सिंह, पिथौरा महासमुंद
मनीराम, जैजेपुर जिला सक्ती
भूषण साह, बृजराज नगर झारसुगुड़ा उड़ीसा
करतार सिंह, बरगढ़ उड़ीसा
सुभाष कुमार मांझी, खम्हार जिला अंगुल ओडिशा
उज्जवल कुमार सिंह, गया बिहार
मोहम्मद खालिद, नालंदा बिहार