Narayanpur News: जवान ने खुद को गोली मारी, सुरक्षा कैंप में ड्यूटी के दौरान की खुदकुशी...

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जवान ने खुद को गोली मार ली। ड्यूटी के दौरान जवान ने घटना को अंजाम दिया।

Update: 2025-12-18 15:45 GMT

Narayanpur News: नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबल के जवान ने खुद को गोली मार ली। ड्यूटी के दौरान जवान ने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल जवान ने खुद को गोली क्यों मारी, अभी कारण अज्ञात है। पुलिस ने घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी है।

मृतक जवान का नाम सचिन कुमार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और नारायणपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात थे। घटना सोनपुर क्षेत्र की है।

17 दिसंबर की शाम 6 बजे ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो जवान लहूलुहान हालत में नीचे पढ़ें थें। सोनपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटन की जानकारी उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी जवान के परिजनों को दे दी है।

शव के पास से सुसानड नोट नहीं मिला है। जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। वहीं, जवान की मौत की खबर के बाद से साथी जवानों में शोक की लहर है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News