Manendragarh-Bharatpur-Chirmiri News: दुकान बंद कर लौट रहे थे सर्राफा व्यापारी...तभी बदमाशों ने गोली मारकर की लूटपाट, पुलिस ने चार आरोपी को किया गिरफ्तार

Sarafa Vyapari Se Lut: मनेंन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी: छत्तीसगढ़ के मनेंन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूटपाट (Sarafa Vyapari Se Lut) करने के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में 4 लूटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूट के जेवर और हथियार बरामद किया गया है।

Update: 2025-12-07 09:08 GMT

Sarafa Vyapari Se Lut: मनेंन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी: छत्तीसगढ़ के मनेंन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूटपाट (Sarafa Vyapari Se Lut) करने के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में 4 लूटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूट के जेवर और हथियार बरामद किया गया है। 

5 महीने बाद 4 आरोपी गिरफ्तार 

यह पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। यहां लूटेरों ने दो सर्राफा व्यापारियों पर फायरिंग कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस गोलीबारी में दोनों सर्राफा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। वहीं अब पुलिस ने 5 महीने बाद 4 आरोपियों को धर दबोचा है, जिनके कब्जे लूट के जेवर और हथियार बरामद किया गया है।

सर्राफा व्यपारी पर फायरिंग कर की थी लूटपाट 

दरअसल, लूटेरों ने 5 जून को हरचौका साप्ताहिक बाजार में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक, सर्राफा व्यपारी ब्रह्मा सोनी और अनिल सोनी जब 5 जून की रात अपनी सोने-चांदी की दुकान बंदकर बाइक से अपने गांव माड़ीसरई सक्तियारी जा रहे थे, तभी चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद फायरिंग करते हुए सोने-चांदी के गहने और नगदी लूटकर फरार हो गए थे। 

लूट के गहने और हथियार बरामद 

बदमाशों की फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तभी पुलिस को जानकारी मिली की आरोपियों ने मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद जनकपुर पुलिस ने गोहपारू पुलिस के साथ मिलकर चारों आरोपियों देशराज कुशवाहा,मोनू कुशवाहा, उमाशंकर शर्मा और रामप्रकाश को पकड़ लिया। उनके  कब्जे से एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 5 लाख रूपए के लूट के गहने बरामद किया गया है। 

       

Tags:    

Similar News