Korba Firing News: गोलीबारी से फैली सनसनी: शर्ट बदलकर भागने की फिराक में था आरोपी, बस में बैठने से पहले ही...

Korba Me Firing: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार रात को हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। अज्ञात बाइक सवार ने घर और दुकान के बाहर फायरिंग की। पुलिस ने ग्रामिणों की मदद से इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Update: 2025-09-25 04:11 GMT

Korba Firing News

Korba Me Firing:   कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार रात को हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। अज्ञात बाइक सवार ने घर और दुकान के बाहर फायरिंग की। पुलिस ने ग्रामिणों की मदद से इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

गोली चलने से फैली सनसनी 

यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव की है। जहां रहने वाले सिकंदर मेमन के घर के बाहर बुधवार रात लगभग 11 बजे के आसपास गोलीबारी हुई है। मकान मालिक का कहना है कि बुधवार रात में जब वह घर के अंदर था, तो उसने गोली चलने की आवाज सुनी। जब उसने किसी अनहोनी की आशंका के चलते बाहर निकलकर देखा तो एक और गोली चली, जिससे वहां सनसनी फैल गई। 

ग्रामिणों को चकमा देने आरोपी ने बदला शर्ट 

मकान मालिक के मुताबिक, एक गोली उसके दुकान के शटर में लगी और दूसरी गोली दरवाजे में घुस गई। गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जब आरोपी बाइक से हाईवे की ओर भाग रहा था, तो वह फिसलकर गिर गया और ग्रामिणों को चकमा देने के लिए शर्ट बदल लिया। लेकिन ग्रामिणों को उसकी हरकत देखकर शक हुआ, इसके बाद जब वह बस में चढने वाला था, तो उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुधवार रात को कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव में गोलीबारी हुई है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल में सामने आया कि अज्ञात ने दो राउंड फायरिंग की थी। मौके से एक कारतूस बरामद किया गया। साथ ही इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल गोली बारी की वजह अभी सामने नहीं आई है। इस मामले में अब आगे की जांच जारी है।                          

Tags:    

Similar News