CG News: शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपी की मिली लाश, घर के पीछे इस हालत में मिला शव, मची सनसनी
CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपी की लाश आज उसके घर के पीछे मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
CG News: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सनसनीखेज दिव्यांग शिक्षक की हत्या मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। हत्या करने वाले आरोपी की लाश उसके घर के पीछे मिली। आरोपी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, थाना जैजेपुर के ग्राम जर्वे में 18 मार्च को दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की लाश गांव में मिली थी। पुलिस जांच में पता चला था कि मृतक का अपने पड़ोसी टिमनलाल के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन ट्राइसाइकिल में घुमने निकले शिक्षक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं आरोपी ने लाश को घसीटते हुए विवादित जमीन के पास ले गया और आग लगा दिया था।
आग जलता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। इधर, हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच आज दोपहर ग्राम जर्वे के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी हत्यारा टिमनलाल ने अपने घर के पीछे आत्महत्या कर ली है।
आरोपी टिमनलाल हत्या के बाद से फरार चल रहा था। आज दोपहर वो अपने गांव के खेत की तरफ से अपने घर पहुंचा और घर के पीछे दरवाजे से घुसकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस घटना की जानकारी मलते ही मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी ने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
वहीं, शिक्षक की हत्या के बाद आरोपी की आत्महत्या की घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। हर कोई इसी घटना की चर्चा कर रहा है। वहीं, गांव में डर और मातम पसरा हुआ है।