पहले शारीरिक संबंध बनाया और फिर कर दी हत्या, अफेयर के शक में प्रेमी बन गया हत्यारा...
CG Crime News: अंबिकापुर में शारीरिक संबंध के बाद हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है, कल देर रात घटना स्थल ले जाकर पुलिस ने क्राइम सीन री-क्रिएशन किया।
इमेज सोर्स- NPG News
सरगुजा। 11 अप्रैल 2026| तकरीबन 6 साल तक साथ-साथ रहने के बाद प्रेमिका के किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर की आशंका हत्या कारण बन गया। प्रेमिका के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाया और फिर बेरहमी के साथ हत्या कर दी। घटना को अंजाम देते वक्त प्रेमी बेरहम बन गया था। प्रेमिका की हत्या के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। पत्थर से कुचल डाला। हत्या के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने चिरमिरी में पकड़ा है। कल देर रात घटना स्थल ले जाकर पुलिस ने सीन रिक्रिएशन किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी मिथुन उर्फ पंडा ने बताया, उसका महिला के साथ करीब 6 साल से अफेयर था। दोनों साथ रहते और कबाड़ बीनने का काम करते थे। उसे शक था , महिला का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने वारदात को अंजाम दिया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया था, महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाली गई थी। उसकी 12 पसलियां टूटी हुई थीं। फेफड़े और दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा था। सिर पर भी गहरी चोट के निशान मिले थे। सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई थीं। गले को भी दबाया गया है। वहीं, सरगुजा एसएसपी आज इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेंगे।
पढ़िए क्या है पूरा मामला ?
कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे झोपड़ीनुमा मटन की दुकान है। शुक्रवार 3 अप्रैल, सुबह एक महिला (45) का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। घटना के बाद प्रतापपुर निवासी आरोपी मिथुन उर्फ पंडा फरार हो गया था। वह ट्रेन से नागपुर हाल्ट तक गया और वहां से चिरमिरी पहुंच गया। वहां अपने रिश्तेदार के घर रुका और ईंट भट्ठे में मजदूरी करने लगा। शुक्रवार को चिरमिरी अस्पताल परिसर में संदिग्ध हालत में घूमते देख पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
6 साल से प्रेम संबंध, शक बना हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया, उसका और महिला के बीच तकरीबन 6 साल से संबंध था। दोनों साथ में रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे। उसे शक था, महिला का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसलिए उसने महिला को मार डाला।
कराया क्राइम सीन री-क्रिएशन
अंबिकापुर पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची और पूरी वारदात का री-क्रिएशन कराया। आरोपी ने बताया कि उसने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर पत्थर से सिर और सीने पर कई वार कर हत्या कर दी।
पति की मौत के बाद किराए के घर में रहती थी
तकरीबन 10 साल पहले महिला की पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह से घर से निकल गई थी। उसका अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए का घर है, जहां उसका 25 साल का एक बेटा रहता है। महिला दो-दो महीने तक अपने घर नहीं जाती थी। जब कभी वह गंगापुर वाले घर जाती, तब उसके साथ उसका प्रेमी रहता था। प्रेमी खुद को पुष्पा बताता था और अजीबो-गरीब हरकत भी करता था। दोनों नशे में होते थे। कबाड़ बिनने का काम करते थे। इसलिए महिला का बेटा भी उससे संबंध नहीं रखता था।