Chandauli Crime News: रिश्तेदार संग बेडरूम में संबंध बना रही थी महिला... पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो कर दिया मर्डर, फिर ऐसे रचा 'सुसाइड' का ड्रामा!

Chandauli Crime News: चंदौली पुलिस ने बबुरी थाना क्षेत्र में हुई एक आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में यह साबित हुआ है कि मृतक राजवंश की पत्नी ने अपने ननदोई के साथ अवैध संबंध पकड़े जाने पर पति की हत्या की थी। चंदौली पुलिस ने मर्डर को सुसाइड का रूप देने वाली आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अवैध संबंध पकड़े जाने पर किया मर्डर
खुरुहुजा गांव निवासी राजवंश की मौत के मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी राम दुलारी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी 2026 की रात राम दुलारी का ननदोई रामजनम उससे मिलने घर आया था। रात करीब 12 बजे जब दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तब राजवंश ने उन्हें देख लिया। अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) का राज खुलने के डर से राम दुलारी और रामजनम ने मिलकर राजवंश का गला दबा दिया और रस्सी से कसकर उसकी हत्या कर दी।
मर्डर को दिया सुसाइड का रूप और रची साजिश
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए क्राइम सीन (Crime Scene) को पूरी तरह से सुसाइड का रूप दे दिया। उन्होंने शव को फंदे से लटका दिया और 1 मार्च की सुबह पत्नी ने रोने चिल्लाने का ड्रामा किया। इसके अलावा आरोपियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत गांव के ही रविन्दर यादव को इस मामले में झूठा फंसाने की कोशिश की जिसके पास मृतक ने अपनी जमीन गिरवी रखी थी। आरोपियों का मकसद इस मर्डर के जरिए आर्थिक लाभ उठाना भी था।
पोस्टमार्टम और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से खुला राज
चंदौली के एसपी आकाश पटेल ने जानकारी दी कि शुरुआत में पुलिस ने मृतक के चाचा हीरा वियार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से यह क्लियर हो गया कि राजवंश ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस टीम ने सुबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को सिरकुटिया गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मर्डर में इस्तेमाल की गई रस्सी भी रिकवर कर ली है।
Tags
-
Home
-
Menu
