Raipur Crime News: चाकूबाजी और हत्या से राजधानी थर्राई, 24 घंटे में तीन चाकूबाजी और एक मर्डर, लोगों में डर का माहौल...

Raipur Crime News: चाकूबाजी और हत्या से राजधानी थर्राई, 24 घंटे में तीन चाकूबाजी और एक मर्डर, लोगों में डर का माहौल...
X
Raipur Crime News: रायपुर राजधानी में लगातार हो रही चाकूबाजी और मर्डर की वारदातों से लोगों में खौफ का माहौल है। बढ़ती वारदातों के चलते लोग शाम होते ही घर से अकेले निकलने में डर महसूस कर रहे...

Raipur Crime News: रायपुर। राज्य सरकार ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर जिले को दो प्रमुख प्रशासनिक क्षेत्रों में बांटा है। पहला रायपुर पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम और दूसरा रायपुर पुलिस ग्रामीण...जिले में आधा दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसरों की तैनाती के बाद भी हो रही चाकूबाजी और मर्डर जैसी गंभीर वारदातों से लोगों में भय का माहौल है।

लगातार घट रही घटनाओं से कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस की सख्त पहरेदारी के बाद भी जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा। रायपुर में 8 और 9 अप्रैल को चार घटनाएं हुई। इनमें 3 चाकूबाजी और एक हत्या की घटना शामिल है।

नीचे देखें डिटेल्स

पहली घटना 8 अप्रैल को विधानसभा थाना क्षेत्र की है। 8 अप्रैल को बीएसयूपी कालोनी सड्डू में आरोपी चेरू व चिंता ने छवि महानंद पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में छवि महानंद को गंभीर चोट लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, राजा उर्फ हसन की एक्टिवा गिरवी रखने के लिए छवि महानंद, आशीष समेत तीनों सडडू इलाके में स्थित खेमका साजन दास काॅलोनी में परिचित के पास गए थे। इसी दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी चेरू व चिंता ने छवि महानंद व राज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छवि को गंभीर चोट लगी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छवि महानंद गांधीनगर-शंकर नगर का निवासी है। पुलिस ने मामले में चेरू कुमार और चिंता कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियो की तलाश कर रही है।

तेलीबांधा में मामली बात पर चाकूबाजी

दूसरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर की है। पीड़ित मोबाइल शाॅप संचालक गोविंद निचलानी अपनी परिचित युवती के साथ अलग अलग गाड़ी में सवार होकर कटोरा तालाब जा रहे थे। 8 अप्रैल को श्याम नगर स्थित इंदिरा चौक के पास शाम 7ः35 बजे पहुंचे थे। सामने से स्कूटी सवार दो लड़के गलत तरीके से वाहन चलाते हुए आए और गाली-गलौज करते हुए निकले। इसी दौरान गोविंद रोचलानी ने गाली क्यों दे रहे हो कहा और वहां से चला गया।

गोविंद जैसे ही श्याम नगर के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो फिर से दोनों आरोपी वहां पहुंचे और रास्ता रोकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल गोविंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस को की। पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनुज सिंह पिता आशुतोष सिंह 18 वर्ष न्यू राजेेंद्र नगर, दूसरा आरोपी का नाम नवीन पैकरा पिता ओम प्रकाश सिंह 20 वर्ष निवासी न्यू राजेंद्र नगर है।

तीसरी घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की

विधानसभा क्षेत्र के सेमरिया गांव के बाजार चौक में एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। कोसरंगा निवासी पीड़ित हर्ष पाल वर्कशाप में काम करता है और घटना वाले दिन काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी समीर जोशी बाइक से उकसा पीछा किया और विवाद करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित के दोनों हाथों में चोट लगी। पुलिस ने मामले में पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

उरला थाना क्षेत्र में शराब को लेकर हत्या

उरला थाना क्षेत्र में जीजा ने शराब को लेकर हुए विवाद में अपने ही साले की हत्या कर दी। आरोपी जीजा ने मात्र 150 रूपए और दारू को लेकर हुए विवाद के बाद साले की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी का नाम गोपी सिंह बरिहा है। मृतक और आरोपी दोनों पालसीपानी कोमा खान के ईंट भट्टे में लेबर का काम करते थे।

जानिए कैसी हुई घटना

दरअसल, ये पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। 8 अप्रैल को आरोपी गोपी सिंह व मृतक घनश्याम दोनों सिल्तरा भट्टी शराब पीने गए थे। शराब पीने के बाद वापस आते समय आरोपी गोपी सिंह ने घनश्याम को शराब लाने के लिए पैसे दिए। घनश्याम शराब भट्टी पहुंचा और अकेले ही शराब पी गया।

इस बात को लेकर आरोपी आक्रोश में था। 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारून नदी गए थे। शराब की बात को लेकर दोनों का फिर से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि गोपी ने घनश्याम को जोरदार धक्का दे दिया।

इस घटना में वो बेहोश होकर जमीन पर ही गिर गया, जिसके बाद आरोपी ने अपने गमछे से गोपी के गले में लपेट कर जोरदार कश दिया और उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया था। मामले में आरोपी गोपी सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Next Story